मानवाधिकार संगठन के प्रदेश कार्यालय पहुंचे राष्ट्रीय सलाहकार समिति अध्यक्ष सह राष्ट्रीय सचिव

भागलपुर : राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन भारत के भागलपुर स्थित प्रदेश कार्यालय में आज इस संगठन के राष्ट्रीय सचिव सह अध्यक्ष राष्ट्रीय सलाहकार समिति बसंत कुमार महतो का आगमन हुआ। उन्होंने इस कार्यालय में मौजूद तमाम आवेदन और कार्यालय की गतिविधियों का औचक निरीक्षण किया। साथ ही बिहार में इस संगठन के बैनर तले होने वाली कार्यशैली से काफी संतुष्ट नजर आए। तदनोपरांत प्रदेश अध्यक्ष सुमित कुमार ने अंगवस्त्र से उनका सम्मान किया। पुष्पमाला से महतो का स्वागत तमाम पदाधिकारियों ने किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष के साथ-साथ मीडिया प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष विभूति सिंह, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष संजीव कुमार, रोजगार प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष संदीप कुमार, रोजगार प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव विकास कुमार, आरटीआई प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष संजीव कुमार, स्वास्थ्य प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष मनोज मंडल, जिला सचिव शशि भूषण कुमार, जिला कार्यकारिणी सदस्य नवीन कुमार सिंह और श्याम नंदन सिंह आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : मानवाधिकार संगठन के प्रदेश कार्यालय में आयोजित हुई समीक्षा बैठक

यह भी देखें :

विभूति सिंह की रिपोर्ट

Patna Food Safety Inspection: पटना में McDonald’s और Domino’s का निरीक्षण,...

Patna Food Safety Inspection: बिहार में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से...

Bihar Khet Bachao Abhiyan: खेत बचाओ अभियान को लेकर सरकार की...

Bihar Khet Bachao Abhiyan: बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को कृषि भवन स्थित अपने कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम...

Jio Global Expansion Plan: अमेरिका-जर्मनी समेत 12 साझेदारियों पर नजर, 150...

Jio Global Expansion Plan: रिलायंस जियो की टेक्नोलॉजी को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने की योजना के तहत कंपनी करीब 12 संभावित रणनीतिक साझेदारियों पर...