Ranchi : अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा झारखंड प्रदेश कमिटी का पुर्नगठन, ये चुने गए अध्यक्ष…

Ranchi : अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा झारखंड प्रदेश कमिटी का पुर्नगठन और कार्यकरणी का विस्तार हुआ। कमिटी गठन के पूर्व रांची के रिंग रोड स्तिथ हाल में कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह तवर मौजूद रहे। इसके साथ ही राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान विनय कुमार सिंह को झारखण्ड में प्रदेश अध्यक्ष, मनीषा सिंह को महिला प्रदेश अध्यक्ष, आदर्श सिंह को युवा प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। सभी नव नियुक्त पार्टी पदाधिकारी को राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पत्र सौपा है।

ये भी पढ़ें – Breaking : सभी काम छोड़ दें! अगले 2-3 घंटे में रांची समेत इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी… 

Ranchi : राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर के द्वारा झारखंड प्रदेश कमिटी का पुनर्गठन किया गया

विदित हो कि विगत दिनों राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर के निदेशानुसार प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार सिंह उर्फ बीनू सिंह के द्वारा क्षत्रिय महासभा के प्रत्येक इकाई को भंग कर दिया गया था। राष्ट्रीय स्क्रीनिंग कमिटी की अनुशंसा पर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर के द्वारा झारखंड प्रदेश कमिटी का पुनर्गठन किया गया। जिसमें निम्नलिखित पदाधिकारीयों का मनोनयन / नियुक्ति किया गया।

क56 1 22Scope News

ये भी पढ़ें – Khunti Murder : अपराधियों का तांडव, घर में घुसकर ग्राम प्रधान की बेरहमी से हत्या, 10 हिरासत में… 

कार्यक्रम में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा के अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा यह केवल एक सभा नहीं बल्कि यह एक विचारधारा है। यह हमारी संस्कृति, परंपरा और स्वाभिमान का प्रतीक है।

धर्म के आधार पर नहीं आर्थिक रूप से कमज़ोर लोगों को आरक्षण मिलना चाहिए-महेंद्र सिंह तवर

इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह तवर ने सबसे पहले सभी नव नियुक्त पदाधिकारी को बधाई दी है। झारखंड प्रदेश में क्षत्रिय महासभा के अधिकारीयों को काम सौंपा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि झारखंड में क्षत्रिय अपने काम को जमीन पर दिखायेगा। इसके साथ ही देश में अर्थिक रूप से आरक्षण की मांग को उठाया है। उन्होंने कहा कि धर्म या किसी वर्ग के आधार पर आरक्षण नहीं होना चाहिए, बल्कि आर्थिक रूप से कमज़ोर को आरक्षण की जरुरत है।

ये भी पढ़ें – Chatra Crime : ब्राउन शुगर की तस्करी करते दो तस्कर धराए, 60 लाख का माल जब्त… 

नई कमिटी नए तेवर में दिखेगी-बिनय कुमार सिंह

नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बिनय कुमार सिंह ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी मिली है उसे पूरा करेंगे। क्षत्रिय महासभा सभी को साथ ले कर चलने का काम करती है। अब नई कमिटी नए तेवर में दिखेगी।

झारखंड में भी महिलाओं को आगे लाने का काम करेंगे-मनीषा सिंह

नवनियुक्त महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मनीषा सिंह ने कहा कि सबसे पहले भगवान श्री राम, श्री कृष्ण, महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी महाराज और रानी लक्ष्मीबाई जैसे हमारे गौरवशाली पूर्वजों को नमन करती हूँ। जिनकी वीरता, त्याग और राष्ट्रभक्त हमारे रग रग में बसी है। मनीषा सिंह ने महिलाओं के उत्थान तथा आर्थिक दृष्टिकोण से पिछड़े लोगों के आरक्षण 10% से बढ़कर 25% किए जाने पर बल दिया।

ये भी पढ़ें – Irfan Vs Babulaal : इरफान अंसारी का बाबूलाल मरांडी पर तीखा हमला-आइना देखने की हिम्मत हो तो… 

उन्होंने कहा कि कहा कि देश में महिलाओं को शशक्त करने के जरुरत है। इस दौरान झारखंड में भी महिलाओं को आगे लाने का काम करेंगे। झारखण्ड में महिला मोर्चा का भी काम देखने को मिलेगा। सभी जाती और धर्म को क्षत्रिय महासभा साथ ले कर चलने का काम करता है।

1. विनय कुमार सिंह उर्फ बीनू सिंह – प्रदेश अध्यक्ष
2. आदर्श सिंह – युवा प्रदेश अध्यक्ष
3. मनीषा सिंह – महिला प्रदेश अध्यक्ष
4. मनोज कुमार सिंह उर्फ ललन सिंह – कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष
5. शिवव्रत सिंह – प्रदेश उपाध्यक्ष
6. सूरज देव सिंह – प्रदेश महासचिव
7. कामाख्या नारायण सिंह – प्रदेश महासचिव
8. रीना सिंह – महिला प्रदेश उपाध्यक्ष
9. सुमन सिंह – महिला प्रदेश सचिव
10.मनोज कुमार – प्रदेश कोषाध्यक्ष
11. मुदित राज – युवा प्रदेश उपाध्यक्ष
12. यश सिंह परमार – युवा प्रदेश महासचिव
13. नरेश सिंह – युवा प्रदेश उपाध्यक्ष
14. मंजू सिंह – प्रदेश महिला सचिव
15. रामेश्वर दयाल सिंह – प्रदेश उपाध्यक्ष
16. श्याम किशोर सिंह – प्रदेश सचिव

कार्यक्रम को अनिल सिंह चंदेल, राष्ट्रीय महामंत्री, विजय सिंह परिहार व ए० पी० सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, रीना सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारी महिला अध्यक्ष, रामवीर सिंह, डिंपल राणा, दामोदर सिंह, अभिषेक सिंह, विनय कुमार सिंह उर्फ बीनू सिंह, ललन सिंह, आदर्श सिंह सहित कई लोगों ने संबोधित किया। सभी ने संगठन की मजबूती तथा आर्थिक आधार पर आरक्षण की सीमा को बढ़ाने पर बल दिया।

सौरव सिंह की रिपोर्ट–

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...