CM नीतीश ने सुधा दुग्ध उत्पादन संयंत्र का किया शिलान्यास

गोपालगंज : गोपालगंज पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज यानी शनिवार को सुधा दुग्ध उत्पादन संयंत्र का शिलान्यास किया। लागभग 60 करोड़ रुपए की लागत से गोपालगंज के कटेया प्रखंड के बैरिया में एक लाख लीटर प्रतिदिन छमता वाले प्रसंस्करण उद्योग का निर्माण होना है। जिसका आज सीएम नीतीश ने विधिवत शिलान्यास किया। इस दौरान भोरे विधायक सह शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और मंत्री रेणु देवी सहित कई लोग मौजूद थे।

शिलान्यास के पश्चात मुख्यमंत्री ने पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, कृषि विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, कॉम्फेड, जीविका, शिक्षा विभाग एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने दिव्यांग सशक्तीकरण छात्र योजना के तहत बैट्री चालित ट्राई साइकिल की चाभी लाभुकों को प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आज यहां दुग्ध उत्पाद संयंत्र का शिलान्यास किया गया है, इसका काम निर्धारित समय सीमा के अंदर पूर्ण कराएं। इसका काम पूरा हो जाने से आसपास के इलाके के लोगों को काफी फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि जल और हरियाली के बीच ही जीवन सुरक्षित है, जिसे ध्यान में रखते हुए हमलोगों ने जल-जीवन-हरियाली अभियान की शुरूआत कराई। पर्यावरण को संरक्षित रखना हम सभी का दायित्व है।

Nitish Gopalganj 1 22Scope News

ज्ञातव्य है कि राज्य सरकार द्वारा सात निश्चय-2 के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 तक 7,000 नई दुग्ध समितियों के गठन की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसके अन्तर्गत गोपालगंज जिले में भी बड़ी संख्या में दुग्ध समितियों का गठन किया जाना है। नई गठित समितियों से प्राप्त होने वाले दुध की स्थानीय स्तर पर प्रोसेसिंग से लोग दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र से जुड़ने के लिए प्रेरित होंगे। इसको ध्यान में रखते हुए यहां 1 लाख लीटर प्रतिदिन क्षमता के दुग्ध उत्पादन संयंत्र स्थापित किया जा रहा है, जिसकी कुल परियोजना राशि 53.64 करोड़ रूपये है। इस दुग्ध उत्पादन संयंत्र का कुल क्षेत्रफल 10.81 एकड़ है, जिसके 7197 वर्ग मीटर में विधायन संयंत्र, प्रशासनिक भवन, सर्विस ब्लॉक, पी०टी०पी० भंडार इत्यादि का निर्माण किया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा लोगों को दुधारू पशुओं की खरीद पर भी अनुदान दिया जा रहा है। गोपालगंज जिला में स्थापित हो रहे इस दुग्ध उत्पादन संयंत्र से न केवल गोपालगंज जिला के किसान लाभांवित होंगे बल्कि इससे सीवान एवं पश्चिमी चंपारण जिले के करीब 50 हजार किसानों को भी लाभ मिलेगा। पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री रेणु देवी ने पुष्प गुच्छ, जबकि पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की प्रधान सचिव डॉ. एन विजयालक्ष्मी ने मुख्यमंत्री को पौघा भेंटकर स्वागत किया।

Nitish Gopalganj 2 22Scope News

इस अवसर पर पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री रेणु देवी, जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, गन्ना उद्योग मंत्री सह गोपालगंज जिला के प्रभारी मंत्री कृष्णनंदन पासवान, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री जनक राम, सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन, विधायक अमरेंद्र कुमार पांडे, विधायक कुसुम देवी, विधान पार्षद बीरेंद्र नारायण यादव, पूर्व विधायक मंजित सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की प्रधान सचिव डॉ. एन विजयालक्ष्मी, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, आयुक्त सारण प्रमंडल गोपाल मीणा, बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन के प्रबंध निदेशक राज कुमार, निदेशक मत्स्य पालन अभिषेक रंजन, जिलाधिकारी गोपालगंज प्रशांत कुमार सीएच और पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति और वरीय अधिकारी मौजूद थे।

सुधा डेयरी प्लांट का नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, हम उनके आभारी हैं – सुनील कुमार

मंत्री सुनिल कुमार ने कहा कि आज सुधा डेयरी प्लांट का शिलान्यास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया है। उसके लिए हम उनके आभारी है और भोरे व गोपालगंज की जनता की ओर से मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हैं। एमडी कॉम्फेड व प्रधान सचिव पशु व मत्स्य व जिला प्रशासन को भी धन्यवाद देते हैं जो इस कार्यक्रम को इतने अच्छे से करवाया करीब 60 करोड़ रुपए की लागत से यह बन रहा है आगे चलकर इसकी झमता दो लाख लीटर प्रतिदिन हो जाएगा। इस पिछड़े व दुर्ग्रमी इलाके में इसका बहुत सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। यहां करीब 15 हजार किसानों के मासिक आमदनी में इजाफा होगा। ट्रांसपोर्टेशन बढ़ेगा कैटल फिड का खपत बढ़ेगा। साथ ही सुधा का हर प्रोडक्ट गांव-गांव तक उपलब्ध होगा।

यह भी पढ़े : CM नीतीश कुमार ने कहा- बहादुर सैनिकों के कल्याण व पुनर्वास के लिए बिहार स्टेट एक्स सर्विसमैन बेनेवोलेंट फंड में करें अंशदान

यह भी देखें :

सुशील कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

IIIT Ranchi Student Protest: आदित्य की मौत पर दूसरे दिन भी...

IIIT Ranchi Student Protest: ट्रिपल आईटी रांची में प्रथम वर्ष के छात्र आदित्य की मौत के बाद शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन सोमवार को दूसरे...

Jharkhand Congress SIR Protest: दिल्ली में जुटे झारखंड कांग्रेस के दिग्गज,...

Jharkhand Congress SIR Protest, Ranchi: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग के खिलाफ विरोध...

Sunil Chhaila Bihari Land Dispute: लोकगायक सुनील छैला बिहारी की जमीन...

Sunil Chhaila Bihari Land Dispute, देवघर: बिहार के प्रसिद्ध अंगिका और भोजपुरी लोकगायक सुनील छैला बिहारी (सुनील कुमार) की देवघर स्थित जमीन को लेकर...