मुख्यमंत्री ने पशु व मत्स्य संसाधन विभाग की विभिन्न योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय पटना के प्रांगण से पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग अंतर्गत 839 करोड़ रुपए से अधिक लागत की विभिन्न योजनाओं का रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय अंतर्गत 143 करोड़ रुपए की लागत से कुल 13 भवनों, 116 करोड़ 52 लाख रुपए की लागत से कुल 27 योजनाओं से संबंधित राज्य एवं जिलास्तरीय संसाधन एवं प्रशिक्षण केंद्र एवं पशु चिकित्सालयों, सात करोड़ सात लाख रुपए की लागत से कॉम्फेड अंतर्गत पूर्णिया में कृत्रिम गर्भाधान प्रशिक्षण केंद्र एवं दुग्ध उत्पाद निर्माण संयंत्र का विस्तारीकरण एवं गयाजी में प्रशिक्षण केंद्र, एक करोड़ छह लाख रुपए की लागत से किशनगंज, बांका एवं पूर्णिया जिला में पंचायत एवं प्रखंडस्तरीय कुल पांच मत्स्य बाजार सहित कुल 282 करोड़ 65 लाख रुपए की लागतवाली अन्य विकास योजनाओं का उद्घाटन शामिल है। इसके अतिरिक्त 279 करोड़ 14 लाख रुपए की लागत से कॉम्फेड अंतर्गत डेयरी, दुग्ध चूर्ण, दही संयंत्रों एवं पटना के कॉम्फेड मुख्यालय में केंद्रीकृत इंटीग्रेटेड कंट्रोल एवं कमांड सेंटर, 246 करोड़ छह लाख रुपए की लागत से पशु चिकित्सालयों, जिलास्तरीय संसाधन एवं प्रशिक्षण केंद्रों, गोट सीमेन स्टेशन, टेकुना, गयाजी एवं बिहार पशु चिकित्सा परिषद् के प्रशासनिक भवन सहित कुल 25 योजनाओं, 44 करोड़ 46 लाख रूपये की लागत से 11 जिलों में पंचायत एवं प्रखंड स्तरीय मत्स्य बाजार एवं अन्य मात्स्यिकी आधारभूत संरचनाओं का शिलान्यास शामिल है।

Goal 7 22Scope News

मुख्यमंत्री ने बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय परिसर में अवस्थित संजय गांधी डेयरी प्रौद्योगिकी संस्थान के नवनिर्मित भवन का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय परिसर में अवस्थित संजय गांधी डेयरी प्रौद्योगिकी संस्थान के नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने कार्यशाला, द्रव यांत्रिक लैब, विभागाध्यक्ष कक्ष, उपकरण लैब, सम्मेलन कक्ष, पीजी लैब, यूजी लैब और समिति कक्ष आदि का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, पटना का परिसर बाहरी लोगों से पूरी तरह सुरक्षित रहे, इसके लिए चारों ओर से परिसर की चहारदीवारी की ऊंचाई को और अधिक बढ़ाएं। यहां के नवनिर्मित भवनों पर पर्याप्त संख्या में सोलर प्लेट भी अधिष्ठापित कराएं ताकि प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित हो सके। बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, पटना का परिसर हरा-भरा दिखे, इसके लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण कराएं।

मुख्यमंत्री ने बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय पटना के परिसर में नवनिर्मित पुरुष छात्रावास का उ‌द्घाटन कर किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय पटना के परिसर में नवनिर्मित पुरुष छात्रावास का उ‌द्घाटन कर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने भोजनालय, पीएचडी ब्लॉक, यूजी ब्लॉक और पीजी ब्लॉक आदि का जायजा लिया और भोजन एवं आवासन हेतु उपलब्ध कराई गई सुविधाओं के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के विभिन्न आधारभूत संरचनाओं से संबंधित योजनाओं पर आधारित पुस्तिका का विमोचन किया। पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की अपर मुख्य सचिव डॉ. एन विजयालक्ष्मी ने मुख्यमंत्री को पौधा भेंटकर उनका स्वागत किया।

University of Animal Sciences Nitish 1 22Scope News

इस परियोजना का मुख्यमंत्री ने 6 मई 2022 को किया था शिलान्यास

बिहार में पशुपालन के क्षेत्र में नए शोध, आधुनिक तकनीकों के विकास एवं पशुपालक कृषकों के प्रशिक्षण की आधुनिक सुविधा विकसित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर पटना हवाई अड्डा के नजदीक पूर्व से उपलब्ध पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के 224 एकड़ भूखंड पर 889.26 करोड़ रुपए की लागत से बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के भवनों के निर्माण की स्वीकृति दी गई। इसके निर्माण की जिम्मेवारी भवन निर्माण विभाग को दी गई। इस परियोजना का मुख्यमंत्री ने छह मई 2022 को शिलान्यास किया था। इस परियोजना में डेयरी इंजीनियरिंग संस्थान, पुरुष छात्रावास, पशुधन फॉर्म कार्यालय सहित 13 भवनों का निर्माण पूरा हो चुका है, जिसका आज मुख्यमंत्री ने उद्घाटन किया।

ये योजनाएं किसानों, पशुपालकों और मछुआरों की खुशहाली, समृद्धि और कल्याण का आधार हैं – नीतीश

इसके अतिरिक्त पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के अंतर्गत पशुपालन प्रक्षेत्र की कुल 362.58 करोड़, मत्स्य प्रक्षेत्र की 45.52 करोड़ तथा कॉम्फेड की 286.22 करोड़ की योजनाओं का आज शिलान्यास एवं उद्घाटन किया गया। इन योजनाओं से राज्य में किसानों, पशुपालकों और मछुआरों को सीधे लाभ प्राप्त होगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। ये योजनाएं किसानों, पशुपालकों और मछुआरों की खुशहाली, समृद्धि और कल्याण का आधार हैं। राज्य सरकार की प्राथमिकता किसानों और पशुपालकों की आय दोगुनी करना, गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराना और बिहार को पशु एवं मत्स्य संसाधन उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाना है।

University of Animal Sciences Nitish 2 22Scope News

CM नीतीश के साथ दोनों डिप्टी सीएम, कई मंत्री और कई अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री रेणु देवी, भवन निर्माण मंत्री जयंत राज, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, विकास आयुक्त डॉ. एस सिद्धार्थ, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की अपर मुख्य सचिव डॉ. एन विजयालक्ष्मी, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग और बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय पटना के अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।

University of Animal Sciences Nitish 3 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने नगर विकास एवं आवास विभाग की विभिन्न योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...