Advertisment

IND vs AUS : हार की कगार पर टीम इंडिया, दूसरी पारी में आधी टीम ढेर

डिजीटल डेस्क : IND vs AUSहार की कगार पर टीम इंडिया, दूसरी पारी में आधी टीम ढेर। ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में टीम इंडिया फिर से हार की कगार पर है। टीम इंडिया के पास सिर्फ 5 विकेट बचे हैं और वह ऑस्ट्रेलिया से 29 रन पीछे है। इस तरह शनिवार को दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद एक बार फिर टीम इंडिया हार की कगार पर खड़ी है।

दूसरी पारी में आधी टीम ढेर हो गई। दूसरे दिन के अंत तक शनिवार को भारत ने 5 विकेट खोकर 128 रन बना लिए। पहली पारी में सिर्फ 180 रन पर ढेर होने के बाद टीम इंडिया ने दूसरी पारी में भी जल्दी से 5 विकेट गंवा दिए।

IND vs AUS : एडिलेड टेस्ट में दूसरा दिन भी ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा…

इन दोनों पारियों के बीच ऑस्ट्रेलिया ने 337 रन का बड़ा स्कोर कड़ा किया और भारत पर 157 रन की बढ़त हासिल कर ली । कुल मिलाकर निचोड़ यह है कि खेले जा रहे एडिलेड टेस्ट में पहले दिन की तरह दूसरा दिन भी पूरी तरह मेजबान ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा।

पर्थ टेस्ट में मिली चौंकाने वाली हार से उबरकर वापसी की कोशिश कर रही ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए ये टेस्ट जीतना बेहद जरूरी है और पैट कमिंस की कप्तानी में इस टीम ने शनिवार को इसकी ओर एक बड़ा कदम बढ़ाया। अब उसकी नजरें जीत पक्की करने पर हैं।  उसके लिए उसे तीसरे दिन यानि रविवार को दूसरी पारी में भारत के बचे हुए 5 विकेट हासिल करने होंगे।

एडिलेड टेस्ट में आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने बरपाया कहर।
एडिलेड टेस्ट में आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने बरपाया कहर।

IND vs AUS : एडिलेड टेस्ट में टीम इंडिया की दूसरी पारी की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही

खेले जा रहे एडिलेड टेस्ट में पहली पारी में सिर्फ 180 रन पर ढेर होने वाली टीम इंडिया के लिए दूसरी पारी की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। इसकी शुरुआत कमिंस ने केएल राहुल का विकेट लेकर की।

इसी टेस्ट में जगह बनाने वाले स्कॉट बोलैंड ने अपनी पहली ही गेंद पर यशस्वी जायसवाल का विकेट झटक लिया और फिर कुछ ही देर में विराट कोहली को भी सस्ते में निपटाकर सनसनी फैला दी।

ऑस्ट्रेलिया को 337 रन पर आउट करने के बाद भारतीय टीम 157 रन पीछे थी। ऐसे में मेजबान टीम को बड़ा लक्ष्य देने के लिए उसे पहले खुद इस बड़ी लीड को खत्म करना था लेकिन एक बार फिर उसकी ओपनिंग जोड़ी इस मैच में फेल हो गई।

एडिलेड टेस्ट में आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने दिखाया दमखम।
एडिलेड टेस्ट में आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने दिखाया दमखम।

शुभमन गिल और कप्तान रोहित शर्मा भी नहीं चले, ऋषभ पंत और नीतीश क्रीज पर…

पहले 3 भरोसेमंद बल्लेबाजों के पेवैलियन वापसी होते ही विकेट पतन का सिलसिला चल निकला। चटपट 2 और विकेट भारत ने गंवाए। शुभमन गिल और कप्तान रोहित शर्मा भी चलते बने। जिस अंदाज में वो दोनों आउट हुए, उसे कभी नहीं भूलेंगे। गिल को मिचेल स्टार्क की एक तेज इनस्विंग होती हुई यॉर्कर ने बोल्ड कर दिया और  मिडिल स्टंप उखड़कर जमीन पर गिर चुका था।

वहीं रोहित पैट कमिंस की गेंद को डिफेंड करने की कोशिश में वो चकमा खा गए और गेंद उनके बल्ले के बाहरी किनारे को छोड़ते हुए ऑफ स्टंप पर टकरा गई। फिर ऋषभ पंत और नीतीश कुमार रेड्डी ने आते ही आक्रामक बल्लेबाजी करनी शुरू कर दी और कुछ रिस्की शॉट्स खेलकर कई बाउंड्री हासिल की।

एडिलेड के दूसरे टेस्ट में दूसरी पारी में भी नहीं चले कप्तान रोहित शर्मा
एडिलेड के दूसरे टेस्ट में दूसरी पारी में भी नहीं चले कप्तान रोहित शर्मा
जहां तक टीम इंडिया को लेकर एडिलेड का इतिहास की बात करें तो यहां टीम इंडिया पिछली बार भी नहीं चल पाई थी। चार साल पहले भी दिसंबर में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में डे-नाइट टेस्ट मैच खेला गया था। ये वही टेस्ट था, जिसकी दूसरी पारी में भारतीय टीम सिर्फ 36 रन पर ऑल आउट हो गई थी और ऑस्ट्रेलिया ने मैच जीत लिया था। अब 4 साल बाद फिर दिसंबर 2024 में भी एडिलेड ओवल ग्राउंड में पिंक बॉल के सामने भारतीय बल्लेबाजी की हालत नहीं बदली है। बस इतना है  कि भारतीय टीम 36 रन जैसे छोटे स्कोर पर ढेर नहीं हुई है और अब भी पिच पर बनी हुई है।

Aditya Sahu Jharkhand Student Protest: झारखंड छात्र आंदोलन पर भाजपा का...

Aditya Sahu Jharkhand Student Protest: झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज़ हो गई है। दिल्ली में संसद भवन परिसर में...

Ramgarh Illegal Sand Tractor Accident: रामगढ़ में फिर दिखी अवैध बालू...

Ramgarh Illegal Sand Tractor Accident: गुरुवार शाम अरगड्डा पुलिस स्टेशन इलाके में अवैध रूप से खोदी गई रेत से लदा एक ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त हो...

Jharkhand Assam Flood Relief 2026: CM हेमंत सोरेन ने असम को...

Jharkhand Assam Flood Relief 2026: असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए मानवीय पहल करते हुए, झारखंड सरकार ने असम...