IND vs AUS: पहला वनडे में रोहित-विराट की वापसी, ऑस्ट्रेलिया ने भारत को सात विकेट से हराया

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज ऑप्टस स्टेडियम, पर्थ में हुआ, जहां ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 7 विकेट से मात दी। बारिश की वजह से मुकाबला 26 ओवर प्रति पारी तक सीमित कर दिया गया था और DLS नियम के तहत ऑस्ट्रेलिया को 131 रनों का टारगेट मिला, जिसे उसने 21.1 ओवर में ही हासिल कर लिया।

IND vs AUS: ROKO की फीकी वापसी

शुभमन गिल ने इस मैच से बतौर वनडे कप्तान डेब्यू किया, जबकि रोहित शर्मा और विराट कोहली (ROKO) की मैदान पर वापसी हुई। हालांकि, ये वापसी यादगार नहीं रही, क्योंकि दोनों ही दिग्गज बल्लेबाज जल्दी आउट होकर पवेलियन लौट गए। टॉस हारकर बल्लेबाज़ी करने उतरी टीम इंडिया ने 9 विकेट के नुकसान पर 136 रन बनाए। बारिश के कारण मुकाबला 26-26 ओवरों तक सीमित कर दिया गया था। जोश हेजलवुड, मैथ्यू कुह्नमैन और मिचेल ओवेन ने 2-2 विकेट झटके।

IND vs AUS: मार्श की कप्तानी में आसान जीत

पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में मिचेल मार्श ने ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी की और खुद नाबाद 46 रन (52 गेंद, 2 चौके, 3 छक्के) की पारी खेली। अर्शदीप सिंह ने ट्रेविस हेड को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का दूसरा वनडे मुकाबला 23 अक्टूबर (गुरुवार) को एडिलेड में खेला जाएगा। टीम इंडिया को अब सीरीज में वापसी के लिए हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।

Saffrn

Trending News

बंगाल, असम व पुडुचेरी में अभूतपूर्व विजय पर बिहार BJP प्रदेश...

‎पटना : पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भाजपा और एनडीए की अभूतपूर्व और ऐतिहासिक जीत के बाद बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय...

DM के जनसुनवाई कार्यक्रम में 50 मामलों की हुई सुनवाई

बेतिया : बेतिया जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में आज जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने एक-एक कर सभी फरियादियों की शिकायतें सुनीं...

विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त : प्रशासन अलर्ट, फ्री नाव सेवा शुरू, सुबह-शाम...

भागलपुर : भागलपुर जिले के लाइफलाइन माने जाने वाले विक्रमशिला सेतु के पिलर संख्या- 133 के पास सड़क का स्लैब देर रात अचानक टूटकर...

West Bengal Election Result 2026: Mamata Banerjee Appeal, काउंटिंग सेंटर न...

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के मतगणना रुझानों के बीच ममता बनर्जी ने कार्यकर्ताओं से काउंटिंग सेंटर न छोड़ने की अपील की, गड़बड़ी के आरोप...

मिट्टी जांच में बिहार अग्रणी, विगत 2 वित्तीय वर्षों में 8...

पटना : मिट्टी जांच में राज्य ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कृषि विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, विगत दो वित्तीय वर्षों में...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img