Advertisment

ट्रेनों पर पड़ी कुहरे की मार, तीन जोड़ी ट्रेनों का परिचालन बंद

Katihar देश के कई हिस्सों में बढ़ते ठंड के दस्तक के साथ ही कुहरे ने दस्तक दे दी है और इसका असर अब रेलवे परिचालन पर भी देखने को मिल रहा है. एनएफरेल मंडल ने घने कुहरे को देखते हुए 01 दिसम्बर से 3 जोड़ी ट्रेनों का परिचालन तीन माह तक के लिए रद्द कर दिया है.

कटिहार, रेल मण्डल के एडीआरएम, चौधरी विजय कुमार ने बताया कि घने कोहरे की वजह से महानन्दा एक्सप्रेस को 1 दिसम्बर से 28 फरवरी, कामाख्या दिल्ली एक्सप्रेस (05955/05956) को 1 दिसम्बर से 3 मार्च और न्यू अलीपुर सियालदह एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 03141/3142) को 1 दिसम्बर से 01 मार्च 2022 तक के लिये रद्द कर दिया गया है.

एडीआरएम, कटिहार रेल मंडल ने बताया कि कुहरे की वजह से लंबी दूरी की ट्रेनों में विलम्ब होने की समस्या बनी रहती है. साथ ही यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए एहतियातन यह निर्णय लिया गया है

Radha Govind University Sanskrit Seminar: राधा गोविंद विश्वविद्यालय में भारतीय ज्ञान...

Radha Govind University Sanskrit Seminar: गुरुवार को राधा गोविंद यूनिवर्सिटी के कॉन्फ्रेंस हॉल में 'भारतीय ज्ञान परंपरा और संस्कृत का उत्थान' विषय पर एक भव्य...

2 अगस्त को श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में मुख्यमंत्री के 100 दिन...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर दो अगस्त 2026 को पटना स्थित श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में अभिनंदन...

देवेश कुमार बने सरकार के खेवनहार! दीपक प्रकाश के लिए छोड़ेंगे...

पटना : बिहार की राजनीति में पंचायती राज विभाग के मंत्री दीपक प्रकाश को लेकर चल रहा संवैधानिक संकट फिलहाल टलता हुआ दिखाई दे...