बक्सर पहुंचे खड़गे, कहा- केवल कुर्सी के लिए है PM मोदी व CM नीतीश की जोड़ी

बक्सर : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) आज यानी 20 अप्रैल को बक्सर पहुंचे। खड़गे का बक्सर में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के बड़े नेता व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज बक्सर जिले के दल सागर मैदान में जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर निशाना साधा है।

Goal 6 22Scope News

आप अपना ज्ञान गुजरात में दो बिहार के लोग ज्ञान को समझते हैं – मल्लिकार्जुन खड़गे

प्रधानमंत्री मोदी पर जुबानी हमला बोलते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मोदी समझते हैं कि बिहार वालों को ज्ञान की कमी है। आप अपना ज्ञान गुजरात में दो बिहार के लोग ज्ञान को समझते हैं। वसूलों पर चलते हैं। जबकि सारे ज्ञानी लोग बिहार की भूमि से आते हैं। मोदी-नीतीश की जोड़ी सिर्फ कुर्सी के लिए है। बिहार के विकास के लिए नहीं है। एक बार हमारी गोद में आते हैं। फिर लगा कि बीजेपी आने वाली है तो सीएम नीतीश इधर से उधर चले जाते हैं। ये देश के लिए सही नहीं है।

यह भी देखें :

नेशनल हेराल्ड समेत 3 पेपर पंडित नेहरु ने भारतीयों की आवाज अंग्रेजों तक पहुंचाने के लिए निकाला था – खड़गे

मल्लिकार्जुन खड़गे ने आगे कहा कि नेशनल हेराल्ड समेत तीन पेपर पंडित जवाहर लाल नेहरु ने भारतीयों की आवाज अंग्रेजों तक पहुंचाने के लिए निकाला था। उसके आज के चेयरमैन पर केस किया गया है। उस कंपनी की प्रॉपर्टी कोई बेच नहीं सकती है। क्या सोनिया गांधी, राहुल गांधी या प्रियंका गांधी उसे बेचेंगे लेकिन आप केस कर रहे हैं। उसका पैसा कोई हड़प नहीं सकता। लेकिन नरेंद्र मोदी और अमित शाह सोनिया, राहुल और प्रियंका को डराने की कोशिश कर रहे हैं। ये लोग किसी से डरने वाले नहीं हैं।

Kharge 2 22Scope News

यह भी पढ़े : Breaking : पटना कार्यक्रम में नहीं शामिल होंगे खड़गे, बक्सर सभा के बाद दिल्ली हो जाएंगे रवाना

धीरज कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand Governor Meeting: झारखंड के विश्वविद्यालयों पर राज्यपाल से मंथन, शिक्षा...

Jharkhand Governor Meeting, रांची: झारखंड के राज्यपाल से राजभवन में आत्मीय मुलाकात कर राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: मुजफ्फरपुर में HDFC बैंक शाखा में...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: HDFC बैंक की जवाहर लाल रोड शाखा में मंगलवार को भगवान श्री गणेश की विधिवत स्थापना की गई। बैंक के...

Nalanda में NCC Camp शुरू, मंत्री श्रवण कुमार बोले युवा शक्ति...

नालंदा में 38 बिहार बटालियन NCC के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। मंत्री श्रवण कुमार ने युवाओं को अनुशासन और नेतृत्व का...