Advertisment

मौलानापुर पर गीदड़ों का हमला, तीन दर्जन से अधिक ग्रामीण घायल  

Katihar बारसोई थाना क्षेत्र के मौलनापुर में एक गीदड़ के आंतक से ग्रामीण दहशत में हैं. गीदड़ ने अब तक तीन दर्जन से अधिक लोगों को घायल कर दिया है. घटना के बाद ग्रामीण बेहद डरे-सहमें नजर आ रहे हैं. ग्रामीणों को यह विश्वास करना कठिन हो रहा है कि एक गीदड़ ने तीन दर्जन से अधिक लोगों इस कदर गंभीर रुप से घायल कर दिया. घायलों में महिला-पुरुष और बच्चे भी शामिल हैं.

बताया जा रहा है कि ग्रामीण जब सुबह-सुबह अपने खेत की ओर से जा रहे थें,  तब पहले से ही घात लगाये गीदड़ ने अचानक से हमला कर तीन दर्जन से अधिक लोगों का घायल कर दिया.

गीदड़  के इस अप्रत्याशित हमले ने ग्रामीणों को बचने का कोई मौका नहीं दिया. आठ लोगों की हालत बेहद खराब बताई जा रही है. स्थानीय चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालात को देखते हुए कटिहार, सदर हस्तपताल रेफर कर दिया गया है. जहां वरीय चिकित्सकों की टीम घायलों का इलाज में जुट गई है.

आखिरकार हमले से आक्रोशित ग्रामीणों ने गीदड़ को मार-मार गिराया.

 

पटना सिटी के मेहंदीगंज में 32 लाख से अधिक के नशीले...

पटना सिटी : मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के शिवचक कॉलोनी में गुप्त सूचना के आधार पर एक्साइज विभाग (EBI) और पटना मद्य निषेध विभाग की...

पिस्टल के साथ डांस का Video वायरल, महिला गिरफ्तार, घर से...

दरभंगा : दरभंगा जिले के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र में एक महिला का पिस्टल के साथ डांस करते हुए बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर...

‘मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य में सुशासन, डिजिटल प्रशासन व शिकायतों...

पटना : बिहार सरकार ने दावा किया है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में राज्य में सुशासन, डिजिटल प्रशासन और शिकायतों के त्वरित...