Bokaro fire : क्वार्टर में लगी भीषण आग, कई सामान जलकर खाक…

Bokaro fire : बोकारो रेलवे टेंपल कॉलोनी के क्वार्टर संख्या DS/I/33/A में कल रात अचानक भीषण आग (Bokaro Fire)लग गई। आग लगने के बाद वहां पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। आनन-फानन में आग की लपटे उठता देख, आस पड़ोस के लोगों द्वारा रेलवे सिविल डिफेंस के असीत बनर्जी को सूचना दी गई।

Best GPS in India

ये भी पढ़ें-Saraikela Crime : ड्रग्स बेचती तीन महिला धराई, भारी मात्रा में ब्राउन शुगर… 

वहीं, आसपास के लोग आग बुझाने के लिए पानी डालना शुरू किया। सिविल डिफेंस के असीत बनर्जी तथा स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया। सूचना पाकर दमकल विभाग तथा बालीडीह थाना के साथ पूरी टीम पहुंची। इस घटना में क्वार्टर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।

Best GPS in Jharkhand 1 22Scope News

ये भी पढ़ें- Garhwa Suicide : फांसी के फंदे पर झूलकर रंका मुखिया ने कर ली आत्महत्या… 

 Bokaro fire : क्वार्टर खाली करने के लिए सभी सामान पेकिंग कर रखा था

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह क्वार्टर कृष्ण कुमार रजक नामक रेलवे कर्मी (Signal विभाग) के नाम आवंटित है, जो नौकरी से वीआर लेकर बारी कोपरेटिव में शिफ्ट कर रहे हैं। कुछ सामग्री अपने नये आवास में शिफ्ट कर चुके हैं। जबकि कुछ कपड़ा आदि सामान बांध कर रखा गया था, जिसे ले जाना बाकी था। इसी बीच यह घटना घटित हुई।

बोकारो से चुमन कुमार की रिपोर्ट—

https://youtube.com/22scope

Jharkhand Maoist Surrender: झारखंड में माओवादियों को बड़ा झटका, 3 इनामी...

Jharkhand Maoist Surrender: झारखंड में माओवादी संगठन के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई के बीच संगठन को बड़ा झटका लगने की जानकारी सामने आई...

Ranchi University PhD Admission 2026: रांची यूनिवर्सिटी में PhD के लिए...

Ranchi University PhD Admission 2026: रांची विश्वविद्यालय में इस बार पीएचडी प्रवेश को लेकर कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। विश्वविद्यालय में पीएचडी रेगुलेशन...

Mahila Kisan Khushhali Yojana: रांची में ‘महिला किसान खुशहाली योजना’ पर...

Mahila Kisan Khushhali Yojana: राजधानी रांची के नेपाल हाउस में गुरुवार को कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की प्रस्तावित ‘महिला किसान खुशहाली योजना’ को...