Bokaro Fire : रेलवे स्टेशन के पास लगी भीषण आग से मची खलबली, 15 दुकानें जलकर राख…

Bokaro Fire : बोकारो रेलवे स्टेशन परिसर के कुर्मीडीह साइड में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी भीषण थी कि चंद मिनटों में ही करीब 12 से 15 दुकानें जलकर खाक हो गई। इनमें मिठाई, होटल, राशन, सब्जी और अन्य जरूरत की दुकानें शामिल थीं, जो पिछले चार दशक से वहां संचालित हो रही थी।

Bokaro Fire : दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू
Bokaro Fire : दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू

ये भी पढ़ें- Breaking : धनबाद के ओजोन गैलेरिया मॉल में व्यक्ति को सरेआम मारी गोली, मचा हड़कंप… 

Bokaro Fire : अचानक आग लगने से मची अफरातफरी

यह सभी दुकानें न केवल स्थानीय लोगों की जरूरतें पूरी करती थीं, बल्कि सैकड़ों परिवारों की आजीविका का साधन भी थीं। स्थानीय लोगों के अनुसार, रात में अचानक धुआं उठता दिखाई दिया और कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। मौके पर भगदड़ मच गई और लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी।

Bokaro Fire : कई दुकानों के सामान जलकर खाक
Bokaro Fire : कई दुकानों के सामान जलकर खाक

ये भी पढ़ें- Hazaribagh Band : पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में हजारीबाग में स्वत: बंद, पाकिस्तान मुर्दाबाद के… 

लाखों का सामान जलकर खाक

सूचना मिलते ही दमकल की पाँच गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गनीमत रही कि घटना में कोई जानमाल की क्षति नहीं हुई, लेकिन व्यापारियों को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है।

ये भी पढ़ें- Bokaro : आतंकी हमले का समर्थन करना पड़ गया महंगा! आरोपी के परिवार का हुक्का पानी बंद… 

दुकानदारों का कहना है कि उनके पास न बीमा है और न ही आर्थिक रूप से दोबारा दुकान खड़ी करने की क्षमता।प्रशासन ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

बोकारो से चुमन कुमार की रिपोर्ट–

 

Saffrn

Trending News

Bihar CM, NDA Meeting: चाचा के 20 साल के शासन का...

Bihar CM, NDA Meeting पटना: बिहार की राजनीति भी कभी-कभी ऐसे नाटक रच देती है कि पटकथा लेखक भी शरमा जाए। “चाचा के 20...

Jharkhand में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इस दिन तेज गर्जन...

Jharkhand: Jharkhand में मौसम का उतार चढ़ाव अभी भी बना हुआ है। फिलहाल तेज धूप से लोगों का हाल बेहाल है। लेकिन अब एक...

Giridih में विवाहिता की मौत के बाद बवाल, मायके वालों ने...

Jharkhand: Giridih जिले के सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चौधरीडीह श्यामनगर टोला में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना के बाद इलाके में भारी तनाव उत्पन्न...

सम्राट पर तेजस्वी की तंज, कहा- ‘लालू की पाठशाला से निकले,...

पटना : नीतीश कुमार ने मंगलवार यानी 14 अप्रैल को एक तरफ मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया तो दूसरी ओर सम्राट चौधरी को...

लोकभवन पहुंचे सम्राट, राज्यपाल से मिलकर नई सरकार बनाने का पेश...

पटना : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी लोकभवन पहुंचे। वहां पर उन्होंने राज्यपाल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img