Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री ने Patna Junction के समीप निर्माणाधीन भूमिगत मार्ग (सब-वे) एवं मल्टीलेवल हब का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने Patna Junction के समीप निर्माणाधीन भूमिगत मार्ग (सब-वे) एवं मल्टीलेवल हब का किया निरीक्षण, निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करने का दिया निर्देश

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना जंक्शन के समीप निर्माणाधीन भूमिगत मार्ग (सब-वे) एवं मल्टीलेवल हब का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने भूमिगत मार्ग (सब-वे) में लगने वाले एस्केलेटर, लिफ्ट, प्रवेश एवं निकास मार्ग सहित यात्रियों को उपलब्ध करायी जाने वाली अन्य सुविधाओं तथा निर्माण कार्य की प्रगति के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली।

निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि इस भूमिगत मार्ग (सब-वे) का निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बाद लोगों को पटना जंक्शन पहुंचने में काफी सहूलियत होगी। भूमिगत मार्ग (सब-वे) में हर प्रकार की सुविधायें उपलब्ध करायी जा रही है, जिनके जरिये पटना जंक्शन के आसपास के इलाके में लोग आसानी से आवागमन कर सकेंगे, उन्हें भीड़भाड़ से छुटकारा मिलेगा। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने मल्टीलेवल हब का निरीक्षण किया।

2 11 22Scope News

निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को मल्टीलेवल हब के निर्माण कार्य की अद्यतन प्रगति के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने भूमिगत मार्ग (सब-वे) एवं मल्टीलेवल हब का जीपीओ गोलम्बर फ्लाईओवर एवं हनुमान मंदिर फ्लाईओवर से भी निरीक्षण किया। ज्ञातव्य है कि पटना शहर स्थित स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत जीपीओ गोलम्बर के नजदीक मल्टीलेवल हब को पटना जंक्शन से जोड़ने हेतु भूमिगत मार्ग (सब-वे) का निर्माण कराया जा रहा है।

इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य पटना जंक्शन रेलवे स्टेशन परिक्षेत्र अन्तर्गत यातायात व्यवस्था को विकसित किया जाना है। पटना जीपीओ गोलम्बर के समीप नवनिर्मित मल्टीलेवल हब का निर्माण किया जा रहा है जो यातायात के विभिन्न स्त्रोतों को जोड़ने वाला एक प्रमुख केन्द्र होगा। इस मल्टीलेवल हब में सिटी बस, ऑटो, टैक्सी एवं निजी कार पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है। यहाँ से पटना रेलवे स्टेशन तथा महावीर मंदिर, बुद्ध स्मृति पार्क को जोड़ने हेतु भूमिगत मार्ग (सब-वे) का निर्माण किया जा रहा है। इस स्थान पर काफी भीड़भाड़ रहती है। राहगीरों को सड़क पार करना एक बड़ी चुनौती बनी रहती है।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, पटना के जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अध्यक्ष शीर्षत कपिल अशोक, नगर आयुक्त अनिमेष पराशर सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   अंतिम चार दिनों में 1.30 लाख अभ्यर्थियों ने भरा BPSC का फॉर्म, परीक्षा की तिथि आगे करने की मांग पर…

Patna Junction Patna Junction Patna Junction Patna Junction

Patna Junction

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 7 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 7 नवंबर 2026 (शनिवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवार

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में पुलिस की कार्रवाई...

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में शुक्रवार की सुबह रुपये के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो...

Bihar Teachers Salary News: क्या दिवाली-छठ से पहले खाते में आएगी...

Bihar Teachers Salary News, पटना: बिहार के शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने दीपावली और छठ महापर्व...