स्वस्थ और सन्तुलित जीवन जीने के लिए अनुशाशन ज़रूरी होता है। हमें कई बातों का ख़याल रखना होता है लेकिन अक्सर हम आज कल की भागम भाग में कई ऐसी गलतियां कर देते हैं जिसे करते वक्त तो हमें ये मामूली लगतीं है पर लम्बे समय में हमारे जीवन पर इसका प्रभाव काफी बुरा होता है। आइए हम आपको आपके द्वारा की गई कुछ ऐसी ही गलतियों पर रोशनी डालते हैं।
नाश्ता छोड़ना:
हमारे शरीर को अपने कार्य करने के लिए उचित समय पर उपयुक्त पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। एक तेज़-तर्रार जीवन शैली के कारण, हम में से अधिकांश लोग दिन के शुरुआती घंटों में कुछ समय बचाने के लिए अपने नाश्ते को छोड़ देते हैं । इससे पोषक तत्वों की आपूर्ति नहीं हो पाती है। कार्य करने के लिए शुद्ध ग्लूकोज की आवश्यकता होती है। खराब पोषण की वजह से हमारे शरीर पर हानिकारक प्रभाव पड़ता है ।
नींद की कमी:
नींद कि कमी मस्तिष्क की सामान्य रूप से प्रदर्शन करने की क्षमता में बाधा डालती है। यदि आप कभी घर का रास्ता भटक गए हैं या अपनी चाबी कहीं भूल गए हैं और याद नहीं कर पा रहे हैं कि आखिर आपने चाबी रखा कहाँ है ,तो नींद की कमी शायद इसका कारण हो सकती हैं । पर्याप्त नींद के बिना, मस्तिष्क की कुछ कोशिकाएं मर जाती हैं और फिर आपके लिए चीजों को याद रखना कठिन हो जाता है। खराब नींद या नींद की गड़बड़ी के कारण भी मनोवैज्ञानिक समस्याएं पैदा हो सकती हैं। तो आप हर दिन कम से कम 8 घंटे की नींद सुनिश्चित ज़रूर करें।
धूम्रपान:
यह शायद सबसे हानिकारक आदतों में से एक है, क्योंकि धूम्रपान न केवल फेफड़ों की बीमारियों या हृदय रोगों का कारण बनता है, बल्कि यह मस्तिष्क में कई कोशिकाओं के सिकुड़ने का कारण बनता है और डिमेंशिया, अल्जाइमर जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है। इसके वजह से आपकी मौत भी हो सकती है।
शराब का सेवन :
शराब , मस्तिष्क में कोशिकाओं को मार देता है । अल्कोहल का प्रतिशत जितना अधिक होगा, मस्तिष्क में मरने वाली कोशिकाओं की संख्या उतनी ही अधिक होगी। लंबे समय तक और बड़ी मात्रा में जारी रखने पर शराब रासायनिक असंतुलन की ओर ले जाती है।
अतिरिक्त तनाव:
तनाव हर किसी की जिंदगी का हिस्सा होता है। काम या परिवार से संबंधित तनाव की कुछ मात्रा जीवन का अभिन्न अंग है। समय पर काम पूरा करने या प्रतियोगिता जीतने का तनाव, तनाव की एक स्वस्थ अभिव्यक्ति है। लेकिन जब तनाव आपकी सामना करने की सीमा क्षमता से परे चले जाए , तो यह आपके सामान्य कामकाज में बाधा डालता है और आपको उदास, क्रोधित, चिड़चिड़ा और नींद न आने का एहसास कराता है।


















