Giridih : सरिया कॉलेज में खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

Giridih : सरिया कॉलेज सरिया में सोमवार को साप्ताहिक खेलकूद के समापन पर पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ संतोष कुमार लाल संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। खेल हमारे जीवन का हिस्सा है। अनुशासित बनाने में खेल हम भूमिका निभाता है।

gfr min 22Scope News

पुरस्कार वितरण में कबड्डी टीम के कप्तान सुषमा कुमारी तथा सभी खिलाड़ियों तथा लड़का वर्ग के कबड्डी प्रतियोगिता में कप्तान आदित्य मंडल समेत पूरी टीम को शिल्ड व मेडल दिया गया। 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में लड़की वर्ग में प्रथम सोनी दिनेश सिंह, द्वितीय सोनाली कुमारी, तृतीय अनिता कुमारी तथा लड़का वर्ग में प्रथम बादल कुमार, द्वितीय परमेश्वर कुमार तथा तृतीय सागर शर्मा वही भाला फेंक प्रतियोगिता में प्रथम करण कुमार, द्वितीय पीयूष साव, तृतीया उमेश कुमार यादव को साथ हैं लड़की वर्ग में प्रथम शिल्पी कुमारी, द्वितीय रानी कुमारी, तृतीय तनुश्री कुमारी मेडल दिया गया।

Giridih : स्लो साइकिलिंग प्रतियोगिता में रानी कुमारी प्रथम

स्लो साइकिलिंग प्रतियोगिता में प्रथम रानी कुमारी, द्वितीय शिल्पी कुमारी तथा तृतीय अफसाना प्रवीण को वहीं लड़का वर्ग में प्रथम कुंदन कुमार, द्वितीय सुमित कुमार सिंह तथा तृतीय प्रभात कुमार को भी मेडल देकर सम्मानित किया गया। फिट इंडिया के समन्वयक डॉ शिलेश मोहन ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस कार्यक्रम का संचालन डॉ आशीष सिंह ने की। इस मौके पर प्रो रघुनंदन हजाम, प्रो अरुण कुमार, प्रो आरके मिश्रा, डॉ प्रमोद कुमार, प्रो जितेंद्र कुमार, प्रो अलका रानी जोजो, प्रो चायरा निशा ईंद समेत काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

राज रवानी की रिपोर्ट—

चंचल नगर में संदिग्ध बम विस्फोट, 2 मजदूर घायल, जमीन विवाद...

दरभंगा : दरभंगा जिले के पतोर थाना क्षेत्र के चंचल नगर में मंगलवार को बाउंड्री वॉल निर्माण के दौरान हुए संदिग्ध बम विस्फोट में...

मुख्यमंत्री ने कहा- बिहार में अपराधियों व घुसपैठियों के खिलाफ जीरो...

अररिया : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज अररिया जिले के फारबिसगंज प्रखंड अंतर्गत हरिपुर पंचायत सरकार भवन परिसर में आयोजित सहयोग शिविर में भाग...

गांजा का खुदरा सप्लायर गिरफ्तार, थोक मात्रा में खरीद बिक्री करने...

गयाजी : गया पुलिस की डेल्हा थाना ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा सप्लायर को लोडेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। सोमवार को...