Advertisment

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर गोष्ठी का आयोजन

गया : अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर शहर के नूतन नगर कालीबाड़ी मोहल्ला स्थित राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के
प्रदेश कार्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए। जहां लोगों ने राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के किए गए कार्यों को सराहा और बधाई दी।

इस अवसर पर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन का स्थापना दिवस हम सभी के लिए एक गौरवपूर्ण और प्रेरणादायक अवसर है। यह दिन हमें हमारे संविधान और मानवाधिकारों के प्रति हमारी जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है। संगठन ने अपनी स्थापना से ही समाज में व्याप्त अन्याय, भेदभाव और मानवाधिकारों के उल्लंघन के खिलाफ आवाज उठाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। संगठन ने समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य किया है। पीड़ितों को न्याय दिलाने में भी अहम भूमिका निभाई हैं। संगठन ने विभिन्न स्तरों पर मानवाधिकार संरक्षण हेतु प्रभावशाली कदम उठाए हैं, जिनमें जागरूकता अभियान, कानूनी सहायता और पीड़ितों के पुनर्वास जैसे कार्य शामिल हैं। यह संगठन समाज के वंचित और शोषित वर्गों की आवाज बनकर उनके अधिकारों की रक्षा करता है।

यह भी देखें :

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पाकिस्तान और बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमला हो रहा है, जिसकी हमलोग कड़ी निंदा करते हैं। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष राणा रणजीत सिंह, वार्ड पार्षद सारिका वर्मा, शर्मिला देवी, सोनम कुमारी, आशा देवी, पूनम देवी, संजय यादव, संतोष ठाकुर, सुनील बंबईया, अनिल यादव गोपाल यादव, बबलू गुप्ता, मंटू कुमार और सुरेंद्र प्रजापत सहित मानवाधिकार संगठन के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

यह भी पढ़े : फिरौती मांगने से पहले अपहरणकर्ता चढ़ा पुलिस के हत्थे

आशीश कुमार की रिपोर्ट

JPSC Irregularities CID Action: OMR जांच से खुलेगा JPSC कथित अनियमितता...

JPSC Irregularities CID Action: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं से जुड़े CID थाना कांड संख्या 16/2026 में जांच...

Sangeet Natak Akademi Awards 2024-25: झारखंड के तीन कलाकारों को मिला...

Sangeet Natak Akademi Awards 2024-25, नई दिल्ली: विज्ञान भवन में आयोजित संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार समारोह में झारखंड के तीन कलाकारों को सम्मानित किया...

Independence Day 2026 Ranchi: 15 अगस्त से पहले रांची में फाइनल...

Independence Day 2026 Ranchi: राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में बुधवार को स्वतंत्रता दिवस 2026 के आधिकारिक समारोह के लिए फुल-ड्रेस रिहर्सल की गई।...