वोट नही देना पड़ा महिला को महंगा, आरोपियों ने पीट पीटकर उतारा मौत के घाट

गोपालगंज : थावे थाना क्षेत्र के मठ गौतम गांव में एक 60 वर्षीय महिला को उसके ही पटीदारो ने पीट पीट कर हत्या कर दी. वहीं मृतक के पुत्र घायल हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. घटना के संदर्भ बताया जा रहा कि हरदेव राम के परिवार और उसके ही पटीदार मुखदेव राम के परिवार के बीच पूर्व से ही जमीनी विवाद चल रहा है. वहीं आरोपी मुखदेव राम धतींगना पंचायत से सरपंच पद के प्रत्याशी है, लेकिन चुनाव हार गए.

मृतक के पुत्र धर्मेन्द्र कुमार और उसकी पत्नी ने अपने पटीदारों पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुखदेव राम पूर्व में सरपंच थे. इस बार भी सरपंच पद के लिए चुनाव लड़े थे, लेकिन चुनाव हार गए थे. इस बीच उन्होंने वोट नही देने की बात कहकर अचानक हमला कर दिया. इस दौरान दो भाई उपेन्द्र कुमार और धर्मेंद्र कुमार जख़्मी हो गए. जबकि जख़्मी के मां बेदामो देवी को जमकर पिटाई की गई, जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई. मृतिका स्व. हरिदेव राम की पत्नी बेदामो देवी बताई जाती है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुट कर आरोपियो के गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है.

रिपोर्ट : आशुतोष तिवारी

मुजफ्फरपुर: बॉयलर ब्लास्ट में नरकटियागंज के दो की मौत, दो घायल

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...