बाघमारा में जमीन विवाद को लेकर रैयतों ने अंचल कार्यालय गेट के समक्ष दिया धरना

बाघमारा. अंचल कार्यालय गेट के समक्ष ग्राम स्वराज अभियान के बैनर तले ग्रामीणों ने जमीन संबंधी समस्याओं और आरटीआई के तहत सूचना न दिए जाने के विरोध में धरना दिया।

बाघमारा में रैयतों का धरना प्रदर्शन

ग्राम स्वराज अभियान के संस्थापक जगत महतो ने बताया कि रैयत अपने जमीन के मोटेशन, नापी और ऑनलाइन रसीद के लिए परेशान हैं। कुछ लोगों की पुश्तैनी जमीन की रसीद मैन्युअल रूप से काटी जाती थी, लेकिन अब ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू नहीं की जा रही है। इन समस्याओं को लेकर रैयत हर सप्ताह मंगलवार और शुक्रवार को कार्यदिवस में धरना देंगे।

धरने में शामिल ग्रामीणों ने अंचल और जन सूचना पदाधिकारी को पत्र सौंपकर लंबित आवेदन के त्वरित समाधान और रिपोर्ट देने की मांग की है। वहीं धरने में शामिल अरविंद सिन्हा ने आरोप लगाया कि उनकी पुश्तैनी जमीन पर भूमाफिया अशोक चौरसिया ने अवैध कब्जा कर निर्माण शुरू कर दिया है। उन्होंने अंचल कार्यालय और पुलिस प्रशासन की कार्यशैली को लेकर सवाल खड़े किये हैं।

बाघमारा से सूरजदेव मांझी की रिपोर्ट

Diwali Flight Fare: दीपावली-छठ से पहले रांची का हवाई किराया रिकॉर्ड...

 दीपावली और छठ से पहले महानगरों से रांची आने वाली उड़ानों का किराया 24 हजार रुपए तक पहुंच गया है। ट्रेनों में भी सीटें...

Jharkhand Weather: लो प्रेशर के असर से झारखंड में बारिश, रांची...

 बंगाल की खाड़ी के लो प्रेशर के असर से झारखंड में बारिश हुई। रांची में 35 मिमी बारिश दर्ज हुई। आज कई जिलों में...

Patna Firing News: अनिल यादव को गोली लगने के बाद अस्पताल...

Patna Firing News: राजधानी पटना में पूर्व वार्ड पार्षद के पति अनिल कुमार यादव को गोली मारे जाने की घटना के बाद जन सुराज...