विभिन्न मांगों को लेकर रैयत विस्थापितों ने कथारा महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष दिया धरना

बेरमो (बोकारो) : विस्थापितों के अधिकार को लेकर कथारा महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष जारंगडीह परियोजना कथारा क्षेत्र के रैयत विस्थापितों ने धरना दिया. धरना-प्रदर्शन रैयत विस्थापित मोर्चा के बैनर तले किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झामुमो के बोकारो जिला अध्यक्ष हिरा लाल मांझी, गोमिया के पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो, रैयत विस्थापितों मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष फागू बसेरा शामिल हुए.

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने सीसीएल प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 15 दिनों के अंदर 20 सूत्री मांगों पर सकारात्मक पहल करते हुए विस्थापित को हक अधिकार नहीं दिया गया तो कथारा प्रक्षेत्र का चक्का जाम आंदोलन किया जाएगा.

धरना-प्रदर्शन में जारंगडीह, कथारा, हरदीयामो, ललपनिया के रैयत विस्थापित एकजुट हुए. सभा का नेतृत्व रैयत विस्थापित मोर्चा के अध्यक्ष इस्लाम अंसारी के द्वारा किया गया.

रिपोर्ट : मनोज कुमार

हाय! गौरैया कहां गुम हो गयी तुम, किसने लूटा तेरा बसेरा

Garhwa News: तेज बुखार से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार...

गढ़वा के केतार में तेज बुखार से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। परिवार के चार अन्य सदस्य बीमार हैं। स्वास्थ्य विभाग की...

JPSC Reconstitution: आयोग के पुनर्गठन का प्रस्ताव कैबिनेट को भेजा, 25...

झारखंड सरकार ने JPSC के पुनर्गठन का प्रस्ताव कैबिनेट को भेजा है। 25 अगस्त की बैठक में अध्यक्ष और तीन सदस्यों की नियुक्ति पर...

Jharkhand ABC Program: 49 शहरी निकायों में आवारा कुत्तों की नसबंदी...

 झारखंड के 49 शहरी निकायों में आवारा और सामुदायिक कुत्तों के लिए ABC कार्यक्रम लागू होगा। नसबंदी, एंटी रेबीज वैक्सीनेशन और GIS मैपिंग की...