मतगणना के दौरान मामूली विवाद में दो युवकों को मारी गोली, एक की मौत

बेगूसराय : मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी बहियार में मतगणना के दौरान मामूली विवाद में सोमवार की रात दो युवक को गोली मार दी गई. जिससे एक युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हैं. बता दें कि मटिहानी प्रखंड के सोनापुर पंचायत के वार्ड 16 से पूजा देवी और विमला देवी चुनाव लड़ रही थी. 26 नवंबर को मतगणना में पूजा देवी चुनाव जीत गई. चुनाव जीतने के बाद पूजा देवी के समर्थक अशोक सिंह ने हारी उम्मीदवार विमला देवी के पुत्र कुणाल कुमार के साथ कहासुनी की और धमकी दी थी. मृतक कुणाल कुमार के परिजनों का आरोप है कि अशोक सिंह ने साजिश कर अपने भांजा बटोही से उनके पुत्र की हत्या करा दी.

बताया जाता है कि कुणाल कुमार के भाई अमित कुमार की शादी 5 दिसंबर को तय थी और 3 दिसंबर को शगुन तिलक था इसको लेकर कुणाल अपने दोस्त मुरारी के साथ सोमवार को बेगूसराय बाजार खरीददारी करने आया था. इसी दौरान अशोक सिंह के भांजा बटोही ने दोनों को फोन कर बुलाया और फिर रामदीरी बहियार में देर रात गोली मार दी जिससे कुणाल की मौके पर मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना घायल मुरारी ने ही अपने परिजनों को दी. बाद में परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा और शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. मृतक के पिता का आरोप है कि मतगणना केंद्र पर अशोक सिंह ने धमकी दी थी. अशोक सिंह ने ही साजिश रच कर इस घटना को अंजाम दिलाया है. फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. मृतक के पिता विजय कुमार सिंह सेना से रिटायर जवान हैं जबकि मृतक कुणाल कुमार इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग में डिप्लोमा कर फिलहाल घर पर था.

रिपोर्ट : सुमित

India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...