बेतिया पुलिस ने शहर भर में चलाया विशेष वाहन चेकिंग अभियान

बेतिया : बिहार में बढ़ते अपराध और यातायात नियमों के उल्लंघन पर अंकुश लगाने के लिए बेतिया पुलिस ने शहर भर में विशेष वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया है। पुलिस महानिदेशक बिहार के निर्देशानुसार नरकटियागंज के सभी थाना क्षेत्रों में सुबह से यह अभियान चलाया जा रहा है। बेतिया पुलिस इस दौरान एक्शन मोड में है। पुलिस कई वाहनों के ऑन द स्पॉट चालान काट रही है। नरकटियागंज के ओवर ब्रिज पर डीएसपी जेपी सिंह के नेतृत्व में वाहनों की जांच की जा रही है। बुधवार सुबह से ही जांच की जारी है।

इस अभियान के दौरान पुलिस द्वारा वाहनों के कागजातों की जांच की जा रही है और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान काटे जा रहे हैं। अपराध और यातायात नियमों पर लगाम कसने के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस महानिदेशक बिहार के निर्देशानुसार अभियान जारी है। सभी थाना क्षेत्रों में सुबह से अभियान शुरू है। वाहनों की जांच और चालान काटे जा रहे हैं। पुलिस इस दौरान सख्ती से काम कर रही है। हर वाहन को रोक कर तलाशी ली जा रही है। इस दौरान वाहन चालकों को आवश्यक निर्देश भी दिए जा रहे हैं।

यह भी पढ़े : महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा- मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर साफ-सफ़ाई व लाइटिंग का करें उत्तम प्रबंध

यह भी देखें :

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Nirsa Encounter: आनंद वाटिका में एनकाउंटर स्थल की जांच, रांची से...

Nirsa Encounter: हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका अपार्टमेंट में कुख्यात शूटर सागर उर्फ शिबू के साथ हुए एनकाउंटर के बाद शुक्रवार को रांची से फॉरेंसिक टीम...

RSS Office Blast ED Raid: लोहरदगा में ED की छापेमारी, आरोपी...

RSS Office Blast ED Raid, लोहरदगा: रांची स्थित RSS कार्यालय में हुए बम धमाके से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में गुरुवार को...

Aseem Mandal Arrest: 2.20 करोड़ के इनामी माओवादी असीम मंडल उर्फ...

Aseem Mandal Arrest, जमशेदपुर: लंबे समय से माओवादी संगठन से जुड़े रहे असीम मंडल उर्फ आकाश को कोलकाता एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। पुलिस...