पुलिस ने चलाया एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान

गुमला : गुमला-घाघरा थाना के मुख्य गेट के समीप एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान गुमला पुलिस ने चलाया गया. जांच अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया, लोग इधर-उधर भागते हुए नजर आए. जांच अभियान में दर्जनों चार पहिया और दो पहिया वाहनों की जांच की गई. इस दौरान पुलिस ने कई गाड़ियों की कागजात जांच की. जिनके पास हेलमेट सहित वाहन के कागजात नहीं पाए गए उन सभी वाहन को थाना लाया गया. इस निमित्त दो चक्के, चार चक्के वाहनों को रोक कर वाहन से संबंधित कागजात, हेलमेट, गाड़ी की डिक्की और साथ ले जा रहे बैग तक को खुलवाकर पुलिस द्वारा सघन जांच की गई.

वहीं बिना हेलमेट और बिना कागजात के वाहन चला रहे लोगों को पुलिस द्वारा फटकार भी लगायी गयी. मौके पर इंस्पेक्टर श्यामानंद मंडल ने बताया कि एसपी के निर्देशानुसार एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. जिसमें वाहन से संबंधित कागजात के साथ-साथ दो चक्के चार चक्के वाहनों के डिक्की खुलवा कर जांच की जा रही है साथ ही हेलमेट ड्राइविंग लाइसेंस वाहन से संबंधित कागजात की जांच की जा रही है. वही इंस्पेक्टर ने अपील करते हुए कहा कि अभिभावक बच्चों को वाहन ना दें. साथ ही शराब का सेवन करके वाहन नहीं चलाने की बात भी कही.

रिपोर्ट : रणधीर निधि

बढ़ते क्राइम पर बिरंचि नारायण ने जताई चिंता, कहा- रांची में लगे सीसीटीवी का हाल बुरा

Bokaro BSL Displaced Protest: नौकरी की मांग पर विस्थापितों का प्रदर्शन...

Bokaro BSL Displaced Protest: बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) में नियोजन की मांग को लेकर विस्थापितों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। टू-टैंक गार्डन...

Ranchi Robbery Case: कृषि निदेशक के घर एक करोड़ की डकैती...

रांची के कांके स्थित कृषि निदेशक रामाशंकर प्रसाद सिंह के घर डकैती मामले में छह आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना है। करीब 42 लाख...

Garhwa News: शादी के नाम पर 1.20 लाख की ठगी, नगर...

 गढ़वा के नगर उंटारी में शादी कराने के नाम पर 1.20 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने किशोरी समेत...