कैमूर : कैमूर मोहनिया सड़क हादसें में कमी लाने के लिए मोहनिया पुलिस के द्वारा लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। मौके पर सड़क दुर्घटना कम हो, इस दिशा में अभियान चलाकर गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है। बुधवार को मोहनिया थाना अध्यक्ष ललन कुमार के निर्देश पर दो पहिया वाहन चालकों के खिलाफ सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
बुधवार को मोहनिया थाने में पद स्थापित सब इंस्पेक्टर प्रभात कुमार ने भभुआ मोहनिया पथ पर अमरपुरा गांव के समीप पुलिस वाहन चेकिंग अभियान चलाकर ट्रैफिक रूल्स का उल्लंघन करने वाले दर्जनों वाहनों से जुर्माना वसूला गया। अधूरे कागजात पाए जाने पर वाहन चालकों पर जुर्माना किया गया। बगैर हेलमेट के बाइक चलाने वाले चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। इधर, वाहन जांच के दौरान कुल 26 हजार रूपए की जुर्माना वसूला गया।
विवेक कुमार सिन्हा की रिपोर्ट







