Advertisment

70 हजार की रिश्वत लेते पकड़े गए फतेहपुर के BDO, विजिलेंस ने की कार्रवाई

गया : फतेहपुर प्रखंड के बीडीओ राहुल कुमार रंजन को विजिलेंस की टीम ने 70 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई अनुमंडलीय लोक शिकायत परिसर में हुई। बीडीओ पर ग्रामीण विकास योजना को ऑनलाइन करने के लिए रिश्वत मांगने का आरोप था। योजना 2023 से जुड़ा था जो अब तक पेंडिंग पड़ा था।

विजिलेंस डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि फतेहपुर के उप प्रमुख रणधीर कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के दौरान शिकायत सही पाई गई। इसके बाद निगरानी टीम ने जाल बिछाकर बुधवार शाम बीडीओ को रिश्वत लेते पकड़ लिया। हालांकि कार्रवाई के दौरान वे भागने की कोशिश की लेकिन उनकी चालनकी काम नहीं आई। अनुमंडलीय परिसर में कार्रवाई के बाद बड़ी भीड़ जुट गई। इस बीच निगरानी की टीम आरोपी बीडीओ को लेकर निकल गई।

Gaya BDO 2 22Scope News

यह भी देखें :

बीडीओ राहुल रंजन डेढ़ साल से फतेहपुर में तैनात किये गए थे। वे औरंगाबाद के रहने वाले हैं। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने डेढ़ महीने पहले अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जो अभी तक स्वीकार नहीं हुआ था। फरवरी में उनकी शादी पटना में होनी थी। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। बीडीओ को कोर्ट में पेश किया जाएगा। गिरफ्तारी के बाद प्रखंड में हड़कंप मच गया। निगरानी टीम ने पहले भी ऐसे कई मामलों में सख्त कार्रवाई की है। स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई की सराहना की है।

Gaya BDO 1 22Scope News

यह भी पढ़े : Breaking : महाबोधि मंदिर को उड़ाने की मिली धमकी

आशीष कुमार की रिपोर्ट

JPSC Irregularities CID Action: OMR जांच से खुलेगा JPSC कथित अनियमितता...

JPSC Irregularities CID Action: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं से जुड़े CID थाना कांड संख्या 16/2026 में जांच...

Sangeet Natak Akademi Awards 2024-25: झारखंड के तीन कलाकारों को मिला...

Sangeet Natak Akademi Awards 2024-25, नई दिल्ली: विज्ञान भवन में आयोजित संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार समारोह में झारखंड के तीन कलाकारों को सम्मानित किया...

Independence Day 2026 Ranchi: 15 अगस्त से पहले रांची में फाइनल...

Independence Day 2026 Ranchi: राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में बुधवार को स्वतंत्रता दिवस 2026 के आधिकारिक समारोह के लिए फुल-ड्रेस रिहर्सल की गई।...