Advertisement
Advertisement

BPSC Exam के सभी केन्द्रों की हो रही है रियल टाइम मॉनिटरिंग, पटना में कमांड सेंटर से 22scope की पड़ताल

BPSC Exam के सभी केन्द्रों की हो रही है रियल टाइम मॉनिटरिंग, पटना में कमांड सेंटर से 22scope की पड़ताल

Google पर 22Scope चुनें

पटना: राज्य के 36 जिलों में बीपीएससी की 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की गई है। परीक्षा राज्य के कुल 36 जिलों में 912 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जा रही है जिसमें करीब चार लाख 83 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा को लेकर बीपीएससी कोई कमी नहीं छोड़ना चाहता है और कदाचार मुक्त परीक्षा आयोजित करवाने के लिए लगातार हर कोशिशें की जा रही है।

बीपीएससी परीक्षा को लेकर हरेक सेंटर पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गए हैं साथ ही किसी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरा के साथ ही जैमर भी लगाया गया है। इसके साथ ही बीपीएससी मुख्यालय में कमांड सेंटर बनाया गया है जहां से सभी जिलों के परीक्षा केन्द्रों की लाइव मोनिटरिंग की जा रही है।

2 19 22Scope News बीपीएससी मुख्यालय स्थित कमांड सेंटर से सभी परीक्षा केन्द्रों की निगरानी की जा रही है। बता दें कि बीपीएससी परीक्षा कदाचार मुक्त आयोजित करवाने के लिए आयोग ने 36 हजार सीसीटीवी कैमरे लगाये गए हैं।

इस दौरान हमारे संवाददाता महीप राज बीपीएससी मुख्यालय के कमांड सेंटर पहुंचे और बात की कमांड सेंटर के अधीक्षक से। उन्होंने बताया कि कुल 912 परीक्षा केंद्र पर 25 हजार से अधिक सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है साथ ही परीक्षा केन्द्रों पर जैमर लगाया गया है। एक एक परीक्षा केन्द्रों की रियल टाइम निगरानी की जा रही है। अगर किसी भी परीक्षा केंद्र पर किसी भी तरह की अवांछित गतिविधि देखी जाएगी तो तुरंत संबंधित जिले के अधिकारी को अलर्ट किया जायेगा और त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar

यह भी पढ़ें-   CM से मिलने पहुंचे युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी, सीएम ने किया सम्मानित

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

BPSC Exam BPSC Exam BPSC Exam

BPSC Exam

Commercial Advertisment

Patna One Day Tour Packages: पटना घूमने का बना रहे हैं...

Patna One Day Tour Packages, पटना: राजधानी पटना के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक स्थलों को देखने के लिए अब पर्यटकों को अलग-अलग व्यवस्था करने...

Shrawan Kumar Pawapuri Visit: पावापुरी में भगवान महावीर के दरबार में...

Shrawan Kumar Pawapuri Visit, पटना: बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री और जदयू विधायक दल के नेता श्रवण...

Patna Diwali Fire Safety: दिवाली पर आग से बचाने के लिए...

Patna Diwali Fire Safety: दीपावली और छठ पूजा के दौरान आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए राजधानी पटना में अग्निशमन विभाग ने विशेष...