Advertisement
Advertisement

Jharkhand Weather Update: झारखंड में बढ़ेगी ठंड, 3 से 4 डिग्री तक गिर सकता है न्यूनतम तापमान, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

झारखंड में शनिवार से ठंड बढ़ेगी और न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री तक गिर सकता है। 9 से 11 नवंबर तक कई जिलों में बारिश का अलर्ट है।

Google पर 22Scope चुनें

 झारखंड में शनिवार से तापमान में गिरावट के साथ ठंड बढ़ेगी। रांची समेत कई जिलों में कोहरा छाने और 9 से 11 नवंबर तक बारिश की संभावना है।


Jharkhand Weather Update रांची: Jharkhand में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार शनिवार से राज्य के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री और न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। इससे खासकर रात के समय ठंड बढ़ेगी। हालांकि, दो दिनों के बाद न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री की बढ़ोतरी होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में सुबह कोहरा, आंशिक बादल और बारिश की संभावना जतायी है।

Jharkhand Weather Update: रांची समेत पूरे झारखंड में गिरेगा तापमान, रात में बढ़ेगी ठंड

Weather विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सात नवंबर को राज्य के अधिकांश हिस्सों में सुबह कोहरा छाया रहेगा और दिन में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आठ नवंबर को सुबह कोहरा और दिन में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। नौ नवंबर को भी सुबह कोहरा और बादल रहने का अनुमान है। इस दौरान राज्य के पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

10 नवंबर से बारिश का दायरा बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में बारिश हो सकती है।

Jharkhand Weather Update:11 नवंबर को कई जिलों में बारिश, 13 से मौसम होगा साफ

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 11 नवंबर को रांची, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, लोहरदगा, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में सुबह कुहासा छाने के बाद बारिश हो सकती है।

12 नवंबर को राज्य के कई हिस्सों में आंशिक बादल छाये रहने का अनुमान है। इसके बाद 13 नवंबर से मौसम साफ होने की उम्मीद है। ऐसे में अगले कुछ दिनों तक लोगों को सुबह कोहरे और रात में बढ़ती ठंड का सामना करना पड़ सकता है।

Jharkhand Weather Update: रांची के तापमान में भी गिरावट, न्यूनतम पारा 16.1 डिग्री

शुक्रवार को राजधानी रांची के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गयी। रांची का न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस गिरकर 16.1 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री की कमी दर्ज की गयी।

शुक्रवार को रांची का अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम में हो रहे बदलाव के बीच आने वाले दिनों में रात के तापमान में और गिरावट होने की संभावना है।

 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
झारखंड में अगले दिनों तापमान में कितनी गिरावट की संभावना है?

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शनिवार से राज्य के अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है।

झारखंड में बारिश कब तक की संभावना है?

9 से 11 नवंबर तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश की संभावना है। 10 नवंबर से बारिश का दायरा बढ़ने की उम्मीद है।

किन जिलों में 11 नवंबर को बारिश हो सकती है?

रांची, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, लोहरदगा, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में सुबह कुहासा के बाद बारिश हो सकती है।

रांची में शुक्रवार को तापमान क्या रहा?

रांची का न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

Commercial Advertisment

Hatia-Bengaluru Special Train: हटिया-बेंगलुरु पूजा स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ी, नवंबर...

 रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए हटिया-बेंगलुरु पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन बढ़ाया है। नवंबर और दिसंबर में अतिरिक्त फेरे लगाये...

आज का राशिफल और पंचांग 7 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 7 नवंबर 2026 (शनिवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवार

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में पुलिस की कार्रवाई...

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में शुक्रवार की सुबह रुपये के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो...