Madhubani में मां बेटे की लड़ाई छुड़ाने गए युवक की गोली मार कर हत्या

मधुबनी: मधुबनी में मां बेटे की लड़ाई में एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। घटना मधुबनी के घोघरडीहा थाना क्षेत्र के छजना गांव की है। बताया जा रहा है कि मृतक के पड़ोस में एक युवक अपनी मां के साथ मारपीट कर रहा था। मारपीट और हंगामा सुन मृतक जब लड़ाई छुड़ाने पहुंचा तो मां की पिटाई कर रहे युवक ने उसकी गोली मार कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान छ्जना गांव निवासी गणेश राय के पुत्र रोहन राय के रूप में की गई।

मृतक के दादा ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले रामू राय का पुत्र वरुण अपनी मां की पिटाई कर रहा था। मामले की जानकारी मिलने के बाद मृतक युवक उसकी लड़ाई छुड़ाने गया जहां वरुण ने लड़ाई छुड़ाने के दौरान गोली मार दी। घटना की जानकरी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान पुलिस ने आरोपी युवक को भी हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी युवक के पास से एक पिस्टल व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- Police पर फिर से हुआ हमला, एक दारोगा समेत तीन पुलिसकर्मी घायल

मधुबनी से अमर कुमार की रिपोर्ट

Madhubani Madhubani Madhubani

Madhubani

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...