Breaking: अल्लू अर्जुन को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, मिली अंतरिम जमानत

Desk. तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को तेलंगाना हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत दे दी है। इससे पहले आज ही लोअर कोर्ट ने उन्हें 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। उन्हें आज ही हैदराबाद में उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा 2: द राइज‘ के प्रीमियर में भगदड़ के मामले में गिरफ्तार किया गया था। इस भगदड़ में प्रतिष्ठित संध्या थिएटर में 39 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई थी। इसी मामले में हैदराबाद पुलिस ने अल्लू अर्जुन के घर पहुंचकर कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें और उनके निजी अंगरक्षक को हिरासत में लिया था।

अल्लू अर्जुन को पुलिस ने किया गिरफ्तार

वहीं अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि इस वीडियो को न्यूज 22स्कोप पुष्टि नहीं करता है। इस वीडियो में वे “फूल नहीं, आग है मैं” टैगलाइन वाली हुडी पहने हुए हैं। यह लाइन उनकी पुष्पा फिल्म का एक प्रसिद्ध डायलॉग है। वहीं चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन ले जाने से पहले उन्हें अपनी पत्नी स्नेहा रेड्डी को गले लगाते भी देखा गया है।

वहीं गिरफ्तारी के बाद अल्लू अर्जुन को उनका बयान दर्ज करने के बाद मेडिकल जांच के लिए उस्मानिया अस्पताल ले जाया गया था। उनकी फिल्म पुष्पा 2 हाल ही में विश्व स्तर पर 1,000 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली सबसे तेज भारतीय फिल्म बन गई है।

बता दें कि, अल्लू अर्जुन, उनकी सुरक्षा टीम और संध्या थिएटर प्रबंधन पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या) और 118(1) (चोट पहुंचाने के लिए सजा) के तहत मामला दर्ज किया गया था। संध्या थिएटर के मालिक और दो कर्मचारियों को पहले गिरफ्तार किया गया था।

महिला की हत्या कर शव को कुएं में फेंका, पहचान में...

गयाजी : गयाजी जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र के मुसन टांड गांव में गुरुवार सुबह एक कुएं से अज्ञात महिला का लहूलुहान शव मिलने...

Shravani Mela 2026: बाबा धाम में VIP दर्शन खत्म! श्रावणी मेला...

Shravani Mela 2026: श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों के बीच, बाबा बैद्यनाथ धाम में दर्शन की व्यवस्था को लेकर ज़िला प्रशासन और तीर्थ पुरोहितों के...

गौशाला प्रांगण में लगी भीषण आग, 4 दमकल की गाड़ियों ने...

भागलपुर : भागलपुर शहर के गौशाला प्रांगण में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं...