Breaking: ‘पुष्पा’ स्टार अल्लू अर्जुन को कोर्ट से झटका, 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेजे गए

Desk. तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को कोर्ट से झटका लगा है। उन्हें 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्हें आज ही हैदराबाद में उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा 2: द राइज‘ के प्रीमियर में भगदड़ के मामले में गिरफ्तार किया गया। इस भगदड़ के दौरान प्रतिष्ठित संध्या थिएटर में 39 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई थी। इसी मामले में हैदराबाद पुलिस ने अल्लू अर्जुन के घर पहुंचकर कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें और उनके निजी अंगरक्षक को हिरासत में लिया था।

अल्लू अर्जुन को पुलिस ने किया गिरफ्तार

वहीं अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि इस वीडियो को न्यूज 22स्कोप पुष्टि नहीं करता है। इस वीडियो में वे “फूल नहीं, आग है मैं” टैगलाइन वाली हुडी पहने हुए हैं। यह लाइन उनकी पुष्पा फिल्म का एक प्रसिद्ध डायलॉग है। वहीं चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन ले जाने से पहले उन्हें अपनी पत्नी स्नेहा रेड्डी को गले लगाते भी देखा गया है।

वहीं गिरफ्तारी के बाद अल्लू अर्जुन को उनका बयान दर्ज करने के बाद मेडिकल जांच के लिए उस्मानिया अस्पताल ले जाया गया था। उनकी फिल्म पुष्पा 2 हाल ही में विश्व स्तर पर 1,000 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली सबसे तेज भारतीय फिल्म बन गई है।

बता दें कि, अल्लू अर्जुन, उनकी सुरक्षा टीम और संध्या थिएटर प्रबंधन पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या) और 118(1) (चोट पहुंचाने के लिए सजा) के तहत मामला दर्ज किया गया था। संध्या थिएटर के मालिक और दो कर्मचारियों को पहले गिरफ्तार किया गया था।

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. प्रणब मुखर्जी: भारत के सर्वप्रिय ‘प्रणब दा’ की...

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. प्रणब मुखर्जी : 31 अगस्त 2020 को भारत ने अपना एक महान सपूत, कुशल राजनीतिज्ञ और दूरदर्शी राजनेता खो दिया था।...

प्रिंसेस डायना: दिल की रानी से लेकर पेरिस की उस खौफनाक...

1 जुलाई 1961 को इंग्लैंड के सैंड्रिंघम में जन्मी डायना फ्रांसेस स्पेंसर (प्रिंसेस डायना) का शुरुआती जीवन ब्रिटिश कुलीन वर्ग के बीच बीता। वे...

बाढ़ में चार मजदूरों की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप; बिहार...

पटना का बाढ़ शराब कांड — शराबबंदी के नाम पर सामाजिक त्रासदी, प्रशासनिक विफलता और सियासी जवाबदेही 1. घटना की जमीनी सच्चाई और जांच...