Advertisment

जल्द ही बदलेगी गया शहर की सूरत, पूरी हो रही हैं निगम की कई योजनाएं

गया : नगर निगम शहरवासियों को खास सौगात देने जा रहा है. नगर निगम की ओर से 2020-21 में शुरू की  गयी कई योजनाओं लगभग पूरी हो गई हैं. इससे शहरवासियों को बदला-बदला सा गया शहर नजर आएगा.

गया नगर निगम की ओर से कंडी नवादा स्थित चिल्ड्रन पार्क, गांधी मैदान स्थित पार्क व ओपन जिम, अक्षयवट स्थित नौका विहार, ब्रह्सत्य तालाब में लाइट एन्ड साउंड, कचरे का निष्पादन व खाद्य, ईंट व रस्सी का निर्माण किया जाएगा.

इसी कड़ी में मंगलवार की सुबह मेयर वीरेन्द्र कुमार उर्फ गणेश पासवान, डिप्टी मेयर अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव, नगर आयुक्त सावन कुमार सहित पदाधिकारियों और पार्षदों ने निगम द्वारा संचालित योजनाओं का कार्य को देखने पहुंचे. गांधी मैदान में निगम की ओर से निर्माण किए जा रहे पार्क और ओपन जिम का जायजा लिया. डिप्टी मेयर और नगर आयुक्त ने काम में और तेजी लाने का निर्देश दिया.

डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि गांधी मैदान स्थित ओपन जिम में व्यायाम के लिए कई उपकरण लगाए गए हैं। साथ ही बच्चों के लिए चिल्ड्रन पार्क बनाया जा रहा है। कार्य लगभग अंतिम चरण पर है। हरित पट्टी में बन रहा जिम करीब आधा किलोमीटर का है। ओपेन जिम में रोशनी को लेकर हेरिटेज लाइट लगाई गई है। इससे पर्याप्त मात्रा में रोशनी मिलेगी व दूर से खूबसूरत दिखेगा। जिम में लग रहे उपकरणों में डबल स्काई वॉकर, डबल एयर वॉकर, ट्रिपल बेल्ट ट्रविस्ट, शोल्डर फिल, सीट एंड पूल सहित कई उपकरण शामिल हैं। लोहे के उपकरण होने से इसे लोग नुकसान भी नहीं पहुंचा सकेंगे। साथ ही पाथ-वे, शौचालय, प्याऊ सहित अन्य सुविधाएं सुलभ रहेंगी। शहरवासियों के लिए ओपेन जिम व चिल्ड्रेन पार्क निःशुल्क रहेगा।

जल्द ही कचरे से तैयार की जाएगी रस्सी

इसके आलवा मेयर, डिप्टी मेयर और नगर आयुक्त निरीक्षण के लिए नैली स्थित डंपिंग यार्ड पहुंचे. प्लांट में कचरे से निष्पादन के लिए कई मशीन लगा दिया गया है. मेयर और डिप्टी मेयर ने बताया कि 33 साल के जमा कचरे को निगम ने निष्पादित कर जैविक खाद्य तैयार किया जा रहा है. जल्द ही कचरे से ईंट व रस्सी तैयार भी किए जाएंगे और मरे हुए जानवर को डीकम्पोज़ करने के लिए मशीन लगाए जाएंगे. कचरे की निगरानी के लिए सभी घर के बाहर क्यूआर कार्ड लगाए जाएंगे. इसके अलावा एक सप्ताह बाद गया शहरवासी रुक्मिणी तालाब में नौका विहार का भी लुत्फ़ उठाएंगे.

मौके पर पार्षद विनोद यादव, अशोक कुमार, सफाई प्रभारी सह नोडल पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिन्हा, कनीय अभियंता दिनकर प्रसाद सहित अन्य मौजूद थे.

रिपोर्ट : राम मूर्ति पाठक 

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन जाने वालों के लिए बड़ी परेशानी, पुल...

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन मोड़-संजय चौक-मैथन मुख्य सड़क पर झिलिया नदी के ऊपर बन रहे पुल के पास बनाया गया एक अस्थायी डायवर्जन मंगलवार को...

JPSC Student Protest: छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने बनाई...

JPSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र विरोध-प्रदर्शनों के बीच, राज्य सरकार ने बातचीत शुरू करने की दिशा...

Bokaro Basketball Training Centre: बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर के साथ मतदाता जागरूकता...

Bokaro Basketball Training Centre: बुधवार को जिले के DPS चास स्कूल में एक बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। ज़िला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ...