Advertisment

चीफ पोस्टमास्टर जनरल ने पार्सल हब के नए भवन का किया उद्घाटन

गया : गया शहर के स्वराजपुरी रोड में चीफ पोस्टमास्टर जनरल ने गया डाक प्रमंडल में पार्सल हब के नए भवन का उ‌द्घाटन और प्रमंडलीय कार्यालय में नेशनल फ्लैग जोन का भी उद्घाटन किया गया। चीफ पोस्टमास्टर जनरल बिहार सर्किल गया डाक प्रमंडल के अनिल कुमार ने वार्षिक निरिक्षण के दौरे पर गया में आए। इस दरमयान उन्होंने महरूफगंज में पार्सल हब के नए भवन का शुभारम्भ किया।

उन्होंने बताया कि इस पार्सल हब से गया डाक प्रमंडल के लोगों को पार्सल पहुंचाने एवं बाहर से आए पार्सल ससमय प्राप्त करने में काफी सुविधा होगी। गया डाक प्रमंडल अंतर्गत गया जिला के स्वराजपुरी रोड स्थित डाक विभाग के सरकारी भवन में पार्सल को संबंधित सभी ग्राहकों को ससमय पहुंचाने हेतु पार्सल हब के नए भवन का उ‌द्घाटन अनिल कुमार, चीफ पोस्टमास्टर जनरल, बिहार सर्किल, पटना के द्वारा किया गया है। उन्होंने बताया कि पार्सल हब बनाने से गया जिला के लोगों को समय पार्सल पहुंचाने एवं बाहर से आए पार्सल ससमय प्राप्त करने में काफी सुविधा होगी। इसके लिए अलग से डाकियों एवं मॉनिटरिंग हेतु अन्य कर्मचारियों व पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति किया गया है।

यह भी देखें :

पूर्व की अपेक्षा पार्सल भेजने की प्रक्रिया को आसान बनाया जाएगा। उदघाटन समारोह में रास बिहारी राम, प्रवर डाक अधीक्षक, गया प्रमंडल गया, सहायक डाक अधीक्षक नीरज कुमार चौधरी एवं संभु कुमार सिंह, गया डाक प्रमंडल डाक निरीक्षकों रंजीत कुमार, गौरव रंजन, उमंग जैन एवं धनंजय कुमार की उपस्थित रही।

यह भी पढ़े : महाबोधि संस्कृति केंद्र में अहिल्याबाई होल्कर की मनायी गई जयंती समारोह, राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर भी रहे मौजूद

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड के फुटबॉल फैंस को बड़ा झटका,...

Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड की प्रमुख फुटबॉल टीम, जमशेदपुर FC ने इंडियन सुपर लीग (ISL) को लेकर एक बड़ा फ़ैसला लिया है। क्लब ने...

Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड में डॉक्टरों का मेगा ट्रांसफर, 72...

Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़े...

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सांसद जोबा माझी ने नितिन गडकरी...

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से...