CM नीतीश ने पटना समाहरणालय भवन का किया उद्घाटन

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज यानी मंगवलार को पटना समाहरणालय के नवनिर्मित भवन का शिलापट्ट अनावरण कर एवं फीता काटकर उदघाटन किया। उदघाटन के पश्चात मुख्यमंत्री ने समाहरणालय परिसर एवं बेसमेंट का मुआयना किया। नवनिर्मित समाहरणालय भवन के बेसमेंट, भूतल से लेकर पांचवे तल तक उपलब्ध कराई गई सुविधाओं एवं पदाधिकारियों के बैठने हेतु की गई व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों ने ‘मॉडल’ के माध्यम से मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी। नवनिर्मित पटना समाहरणालय परिसर के एक हिस्से में मुख्य प्रवेश द्वार के समीप पटना समाहरणालय के पुराने भवन के अंश (8 खंभों) को लोहे के फ्रेम में संरक्षित किए गए क्षेत्र का मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाहरणालय भवन के पुराने हिस्से को काफी बेहतर ढंग से संजोया गया है। पटना समाहरणालय में आनेवाले लोग इस खुले क्षेत्र में हरियाली के बीच आराम से बैठकर अपना कुछ समय व्यतीत कर सकेंगे। समाहरणालय परिसर में मुख्यमंत्री ने पौधारोपण भी किया।

समाहरणालय भवन के भूतल की दीवार पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा कही गई दो उक्तियों (‘सात सामाजिक पाप’ और ‘पृथ्वी से हमें जो कुछ मिलता है वह हमारी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पर्याप्त है, लेकिन हमारे लालच को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं है) को उत्कीर्ण कराया गया है जिसकी मुख्यमंत्री ने सराहना की। उन्होने कहा कि इससे बापू की बात नई पीढ़ी के लोगों तक पहुंचेगी जिसका अमल कर वे सामाजिक सद्भाव कायम करने एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अपना योगदान देने के प्रति प्रेरित होंगे। समाहरणालय भवन के पांचवे तल पर पहुंचकर मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों के बैठने की व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह के नए कार्यालय कक्ष में पहुंचकर उन्हें कुर्सी पर बैठाया।

Nitish Certi 5 22Scope News

Nitish Certi 1 22Scope News

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब आप सभी इस नवनिर्मित समाहरणालय भवन के अपने-अपने कार्यालयों में बैठकर लोगों की समस्याओं का निष्पादन करें। इसके बन जाने से लोगों को भी काफी सहूलियत मिलेगी। एक ही जगह प्रशासनिक कार्य निष्पादित होने से लोगों को भागदौड़ से निजात मिलेगी। समाहरणालय भवन के ऊपरी तल पर जाकर मुख्यमंत्री ने आस-पास के इलाकों का भी मुआयना किया। मुख्यमंत्री ने समाहरणालय भवन के पांचवें तल पर स्थित मुख्य सभागार में समीक्षात्मक बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री के समक्ष भवन निर्माण विभाग द्वारा नवनिर्मित समाहरणालय भवन के संबंध में तैयार की गई लघु फिल्म प्रदर्शित की गई। नए समाहरणालय भवन के निर्माण में अहम योगदान देने वाले पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों/कर्मियों को मुख्यमंत्री ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उन्हे सम्मानित किया।

Nitish Certi 22Scope News

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे आज पटना समाहरणालय के नवनिर्मित भवन का उदघाटन करके काफी प्रसन्नता हो रही है। हमने इसके लिए काफी प्रयास किया था और हम जैसा चाहते थे, वैसा ही यह भवन बनकर तैयार हो गया है। इस तरह का समाहरणालय भवन देश में कही नहीं है। अधिकारियों को निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इसका रख-रखाव ठीक ढंग से हो इसका विशेष रूप से ख्याल रखें। पटना समाहरणालय भवन का काफी सुंदर तरीके से निर्माण हुआ है। यहां सौर ऊर्जा अधिष्ठापित होने से काफी फायदा होगा, इससे बिजली की बचत होगी। आज हमने जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह को उनके नए कार्यालय में बैठा दिया है। ससमय लोगों की समस्याओं का निष्पादन करना आप सभी का दायित्व है। यहां उपस्थित कई वरीय अधिकारी भी पूर्व में पटना के जिलाधिकारी रह चुके हैं। मेरी यही अपेक्षा है कि आप सभी बेहतर, पारदर्शी एवं तीव्र गति से लोगों की समस्याओं का निराकरण करें। भवन निर्माग मंत्री जयंत राज एवं भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने मुख्यमंत्री को हरित कलश एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका स्वागत किया।

यह भी देखें :

मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने वर्ष 2017 में नए समाहरणालय भवन का निर्माण कराए जाने को लेकर स्थल निरीक्षण किया था जिसके बाद वर्ष 2018 में इसको लेकर स्वीकृति प्रदान की गई और वर्ष 2020 में पटना समाहरणालय भवन का शिलान्यास किया गया। इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 186 करोड़ 42 लाख रुपए से भवन निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई। वैश्विक कोरोना महामारी और सर्वोच्च न्यायालय द्वारा निर्माण कार्य पर रोक लगाए जाने के कारण इसका निर्माण कार्य वर्ष 2022 में प्रारम्भ हुआ। इसके बाद करीब डेढ़ साल के अंदर समाहरणालय भवन का निर्माण कार्य पूरा किया गया। इस नए समाहरणालय भवन में बेसमेंट, भूतल के अलावा पांच तल हैं जहां 205 वाहनों को रखने की क्षमता वाली ओपेन पार्किंग के अलावा 240 वाहनों की क्षमता की बेसमेंट पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है। पुराने पटना समाहरणालय की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि में पटना उच्च न्यायालय के द्वारा याचिका सुनवाई के क्रम में की गई अनुशंसा के आलोक में पुराने भवन के अंश (8 खंभों) को लोहे के फ्रेम मे संरक्षित रखा गया है। डच वास्तुकला के प्रतीक ये खंभे ईंट से बने हैं जिन्हें यहां प्रदर्शित किया गया है।

Nitish Certi 3 22Scope News

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, भवन निर्माण मंत्री जयंत राज, विधान पार्षद रवीन्द्र सिंह, बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ, सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव डॉ. बी राजेन्द्र, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव डॉ. एन सरवन कुमार, विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की सचिव डॉ. प्रतिमा, कृषि विभाग के सचिव संजय अग्रवाल, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, बिहार राज्य पथ विकास निगम के प्रबंध निदेशक शीर्षत कपिल अशोक, आयुक्त पटना प्रमंडल मयंक वरवड़े, आईजी पटना प्रक्षेत्र गरिमा मलिक, जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Nitish Certi 4 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने कहा- बहादुर सैनिकों के कल्याण व पुनर्वास के लिए बिहार स्टेट एक्स सर्विसमैन बेनेवोलेंट फंड में करें अंशदान 

Ranchi Land Scam: नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के डबल...

रांची के नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के दोहरे म्यूटेशन मामले में ACB ने जांच तेज कर दी है। टीम ने अंचल कार्यालय...

JPSC Exam Scam: ACF-FRO परीक्षा में कॉपी लिखने वालों की तलाश,...

 JPSC नियुक्ति घोटाले की जांच में CID को 6 से 9 संदिग्ध एक्सपर्ट और साल्वर के नाम मिले हैं। एजेंसी दिल्ली और लखनऊ में...

Ranchi Railway: सूरत, इंदौर, मुंबई और बेंगलुरु के लिए सीधी ट्रेनें...

 रांची से सूरत, इंदौर, मुंबई और बेंगलुरु के लिए पर्याप्त सीधी ट्रेनें नहीं हैं। यात्रियों को दूसरे शहरों से ट्रेन पकड़नी पड़ती है। बेंगलुरु...