रांची में स्मार्ट प्रीपेड मीटर, मोबाइल नंबर टैगिंग और अन्य शिकायतों के समाधान के लिए विशेष कैंप, 17 दिसंबर से 31 जनवरी तक

रांची: रांची में स्मार्ट प्रीपेड मीटर से संबंधित बिलिंग, मोबाइल नंबर टैगिंग और अन्य शिकायतों के समाधान के लिए एक विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह कैंप 17 दिसंबर से 31 जनवरी तक लगातार चलेंगे। इस पहल का उद्देश्य उपभोक्ताओं को उनकी शिकायतों का त्वरित समाधान प्रदान करना और बिजली संबंधी सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाना है।

रांची के अधीक्षण अभियंता डीएन साहू ने बताया कि उपभोक्ता अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से बिजली बिल का स्पष्ट फोटो या उपभोक्ता संख्या व्हाट्सऐप पर भेजकर अपना मोबाइल नंबर अपडेट करवा सकते हैं। यह सेवा व्हाट्सऐप नंबर 9155029417 पर उपलब्ध होगी।

यह कैंप पावर सबस्टेशन और विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल में अवकाश के दिनों को छोड़कर सभी कार्य दिवसों में दिन के 11 बजे से 3 बजे तक आयोजित होंगे। कैंप निम्नलिखित स्थानों पर लगाए जाएंगे:

  1. अशोक नगर सबस्टेशन
  2. सैनिक मार्केट मेन रोड
  3. हरमू सबस्टेशन
  4. कुसई कॉलोनी डोरंडा
  5. एचइसी व तुपुदाना सबस्टेशन
  6. कोकर शिव मंदिर के समीप
  7. बिजली कॉलोनी कोकर
  8. आरएमसीएच सबस्टेशन
  9. कांके सबस्टेशन
  10. राजभवन सबस्टेशन
  11. टाटीसिलवे
  12. ओरमांझी सबस्टेशन
  13. आइटीआइ सबस्टेशन

इस अभियान के तहत उपभोक्ता अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं और अपने बिलिंग, मीटर रीडिंग और अन्य समस्याओं का समाधान पा सकते हैं।

Bihar Teacher Biometric Attendance: शिक्षकों की बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य, नियम नहीं...

Bihar Teacher Biometric Attendance: राज्य में शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति व्यवस्था को लेकर शिक्षा विभाग ने नया निर्देश जारी किया है। अनुदानित इंटरमीडिएट...

JEE Main 2027: NTA ने जारी किया संभावित परीक्षा कैलेंडर, 22...

JEE Main 2027: इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाली JEE Main 2027 परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को बड़ी सौगात, वंदे...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को आधुनिक रेल सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण परियोजना को रेलवे बोर्ड की अंतिम...