जेल से रिहा होने के बाद क्या बोले पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन, जानिए

Desk. संध्या थिएटर भगदड़ मामले में जेल से रिहा होने के बाद तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह कानून का सम्मान करते हैं और उन्होंने अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग करने का वादा किया है। उन्होंने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है। मैं ठीक हूं। मैं कानून का पालन करने वाला नागरिक हूं और सहयोग करूंगा।

अपने प्रशंसकों के अटूट समर्थन के लिए उन्हें धन्यवाद देते हुए स्वीकार किया कि यह उनके और उनके प्रियजनों के लिए एक कठिन समय था। उन्होंने उस भगदड़ पर भी अफसोस जताया, जिसमें एक महिला की जान चली गई थी। उन्होंने इसे अनजाने में हुई दुर्घटना बतायी। अल्लू अर्जुन ने कहा कि पिछले 20 सालों से मैं फिल्में देखने के लिए सिनेमाघरों में जाता रहा हूं, जिनमें मेरे चाचा की फिल्में भी शामिल हैं। यह हमेशा एक सुखद अनुभव रहा है, लेकिन इस बार चीजों ने अप्रत्याशित मोड़ ले लिया। उन्होंने कहा कि मैं एक बार फिर परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करना चाहता हूं। यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी। जो कुछ हुआ वह पूरी तरह से हमारे नियंत्रण से बाहर था, उसके लिए हमें खेद है।

अल्लू अर्जुन को मिली अंतरिम जमानत

तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को तेलंगाना हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत दे दी है। इससे पहले आज ही लोअर कोर्ट ने उन्हें 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। उन्हें आज ही हैदराबाद में उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा 2: द राइज‘ के प्रीमियर में भगदड़ के मामले में गिरफ्तार किया गया था। इस भगदड़ में प्रतिष्ठित संध्या थिएटर में 39 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई थी। इसी मामले में हैदराबाद पुलिस ने अल्लू अर्जुन के घर पहुंचकर कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें और उनके निजी अंगरक्षक को हिरासत में लिया था।

पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन गिरफ्तार

वहीं अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि इस वीडियो को न्यूज 22स्कोप पुष्टि नहीं करता है। इस वीडियो में वे “फूल नहीं, आग है मैं” टैगलाइन वाली हुडी पहने हुए हैं। यह लाइन उनकी पुष्पा फिल्म का एक प्रसिद्ध डायलॉग है। वहीं चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन ले जाने से पहले उन्हें अपनी पत्नी स्नेहा रेड्डी को गले लगाते भी देखा गया है। वहीं गिरफ्तारी के बाद अल्लू अर्जुन को उनका बयान दर्ज करने के बाद मेडिकल जांच के लिए उस्मानिया अस्पताल ले जाया गया था। उनकी फिल्म पुष्पा 2 हाल ही में विश्व स्तर पर 1,000 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली सबसे तेज भारतीय फिल्म बन गई है।

बता दें कि, अल्लू अर्जुन, उनकी सुरक्षा टीम और संध्या थिएटर प्रबंधन पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या) और 118(1) (चोट पहुंचाने के लिए सजा) के तहत मामला दर्ज किया गया था। संध्या थिएटर के मालिक और दो कर्मचारियों को पहले गिरफ्तार किया गया था।

JPSC Scam: पतंजलि IAS एकेडमी के संचालक संजीत कुमार को झटका,...

 झारखंड में JPSC भर्ती परीक्षा धांधली मामले में पतंजलि IAS एकेडमी के संचालक संजीत कुमार की नियमित जमानत याचिका खारिज। CID के अनुसार, 119...

Ranchi Crime News: अरगोड़ा में चेन स्नैचरों का आतंक, तीन दिनों...

 रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में तीन दिनों के भीतर दो महिलाओं की सोने की चेन झपट ली गई। हरमू में हुई दोनों घटनाओं...

Jharkhand News: झारखंड में 16 अक्टूबर से बालू खनन शुरू करने...

झारखंड में 16 अक्टूबर 2026 से बालू घाटों पर खनन शुरू हो सकेगा। मॉनसून अवधि समाप्त होने के बाद खान एवं भूतत्व विभाग ने...