नरेंद्र मोदी के 11 संकल्पों में खोखले वादे के अलावा कुछ नहीं – एजाज अहमद

पटना : बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रवक्ता एजाज अहमद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने संसद में अपने संबोधन में 11 संकल्पों की चर्चा तो की, लेकिन उसमें कहीं भी जनता और जनता के हितों की बात नहीं की गई। सिर्फ खोखले 11 संकल्पों को दोहराया गया। देश के अंदर गंगा-जमुना संस्कृति को मजबूती करने की बात नहीं की और ना ही उनके भाषण में भ्रष्टाचार पर लड़ने का संकल्प दिखा।

राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि अगर भ्रष्टाचार पर लड़ने का संकल्प होता तो अडानी के मुद्दे पर पार्लियामेंट में बहस की जाती जो नहीं हो रही है। नोटबंदी के समय कहा था कि इससे भ्रष्टाचार समाप्त होगा और माफिया पर अंकुश लगेगा। अगर नहीं हुआ तो झोला उठाकर चल देंगे लेकिन प्रधानमंत्री ना तो भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा और ना ही माफिया को रोका जा सका।

यह भी देखें :

एजाज अहमद ने कहा कि स्पष्ट रूप से जुमलेबाजी की बात जो नरेंद्र मोदी ने किया। उसके संबंध में भी प्रधानमंत्री ने नहीं बताया की हर के खाते में 15 लाख देने की बातें और हर साल नौजवानों को दो करोड़ नौकरी और रोजगार देने की बातें किसने की थी।किसने कहा था कि यह जुमलेबाजी चुनाव के लिए थी।अगर सच और सच्चाई इनके संकल्पों में होता तो देश में नौकरी और रोजगार के साथ-साथ देश के गंगा- जमुना संस्कृति पर भी बात प्रधानमंत्री अपने संबोधन में बातें किए होते। उन्होंने कहा कि अनेकता में एकता जो देश की खूबसूरती रही है उसे पर भी प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में तुषारापात किया।

यह भी पढ़े : संविधान पर चर्चा के दौरान कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी, जानिए क्या-क्या कहा

IBPS RRB Recruitment 2026: 13,706 पदों पर निकली भर्ती, 21 सितंबर...

 IBPS ने RRB भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। 28 क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में 13,706 पदों पर भर्ती होगी। आवेदन की अंतिम तारीख...

FJCCI Election 2026-27: चेंबर चुनाव में रिकॉर्ड 86 नामांकन, दो पर्चे...

एफजेसीसीआई चुनाव 2026-27 के लिए 86 नामांकन मिले हैं। स्क्रूटनी में दो नामांकन रद्द हुए, जबकि छह प्रत्याशियों को डीआईएन नंबर जमा करने का...

Jharkhand Police Protest: विधायक जयराम महतो के खिलाफ पुलिस एसोसिएशन का...

झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने विधायक जयराम महतो पर पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए 8 सितंबर से राज्यव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया...