एजाज अहमद का सरकार पर तीखा हमला, कहा- भ्रष्टाचार पर आधारित पुल का बनना कहीं ना कहीं…

337
एजाज अहमद का सरकार पर तीखा हमला, कहा- भ्रष्टाचार पर आधारित पुल का बनना कहीं ना कहीं...
Advertisment

पटना : बिहार में लगातार पुल गिरने पर राजद के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पर आधारित पुल का बनना कहीं ना कहीं पुल गिरने का सबसे बड़ा कारण है। इस मामले पर बिहार सरकार के स्तर से चुप्पी से स्पष्ट होता है कि कहीं ना कहीं वैसे लोगों को उच्च स्तर से संरक्षण मिल रहा है, जो इस तरह के भ्रष्टाचार करके पुल का निर्माण किए हैं।

Advertisment

राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि यह देश देश के इतिहास में पहली घटना है कि एक सप्ताह के अंदर तीन जिलों में तीन पुल का गिरना और उसे पर कोई कार्रवाई नहीं होना यह स्पष्ट प्रमाण है कि भ्रष्टाचार को उच्च स्तर से संरक्षण मिल रहा है। पुल गिरने से न सिर्फ आम जनों को आवागमन में तकलीफ हो रही है। इस पर सरकार के स्तर से जो कार्रवाई होनी चाहिए वह दिख नहीं रही है।

यह भी पढ़े : एजाज अहमद ने कहा- NEET पेपर लीक मामले पर SC जल्द से जल्द लें संज्ञान

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Advertisement