महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल का विस्तार आज सायं 4 बजे नागपुर में

डिजिटल डेस्क : महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल का विस्तार आज सायं 4 बजे नागपुर में। करीब 33 साल बाद नागपुर में महाराष्ट्र के मंत्रिमंडल विस्तार होगा। इससे पहले दिसंबर 1991 में पहली बार नागपुर में मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया था।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आज रविवार सायं 4 बजे राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन महायुति के विधायकों को मंत्रिपद की शपथ दिलाएंगे। बताया जा रहा है कि शपथ लेने वाले मंत्रियों की आधिकारिक सूची  अगले 2 घंटे के भीतर राज्यपाल को दी जाएगी।

मंत्रिमंडल विस्तार में 30 विधायकों को मंत्री बनाने का मिला संकेत…

महाराष्ट्र में महायुति सरकार के पहले मंत्रिमंडल के विस्तार में आज रविवार को करीब 30 विधायकों को मंत्री बनाने की सूचना है। इसका पुख्ता संकेत महायुति के नेताओं ने दे दिया है। महाराष्ट्र मंत्रिमंडल के पहले विस्तार में मुख्यमंत्री समेत अधिकतम 43 सदस्य हो सकते हैं। हालांकि इसी लिहाज से मंत्रियों की संख्या सीमित रखने पर मंथन हुआ है।

बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र में मंत्रिपरिषद में . भाजपा को 20-21 मंत्री पद मिल सकते हैं, जबकि शिवसेना को 11-12 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को 9-10 मंत्री पद मिल सकते हैं। बता दें कि सार्वजनिक की गई जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र विधानमंडल का एक सप्ताह तक चलने वाला शीतकालीन सत्र नागपुर में 16 दिसंबर से शुरू होने वाला है।

महाराष्ट्र में महायुति की नई सरकार केसीएम देवेंद्र फडणवीस।
महाराष्ट्र में महायुति की नई सरकार केसीएम देवेंद्र फडणवीस।

मंत्रिमंडल विस्तार से पहले महायुति के इन विधायकों के पास पहुंचे फोन कॉल…

महाराष्ट्र में महायुति सरकार के पहले मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले लोगों की निगाहें विधायकों को पहुंचने वाले मोबाइल और फोन कॉल पर लगी हैं। इन्हीं कॉल से स्पष्ट संकेत मिल रहा है कि महाराष्ट्र में महायुति सरकार के पहले मंत्रिमंडल के विस्तार में किन विधायकों को मंत्री पद से नवाजा जाना है।

समाचार लिखे जाने तक जिन विधायकों के पास फोन कॉल पहुंच चुके हैं, उनमें भाजपा की मेघना बोर्डिकर,  नितेश राणे,  शिवेंद्रराजे भोसले, चंद्रकांत पाटील, पंकज भोयर, मंगलप्रभात लोढा, गिरीश महाजन, जयकुमार रावल, पंकजा मुंडे, राधाकृष्ण विखे पाटील, गणेश नाइक, माधुरी सतीश मिसाल, अशोक रामाजी वूइके, संजय सावकारे और अतुल सेव शामिल हैं।

इसी तरह एनसीपी के आदिती तटकरे, बाबासाहेब पाटील, दत्तमामा भरणे, हसन मुश्रीफ और नरहरी झिरवाल को कॉल पहुंचा है जबकि शिवसेना के उदय सामंत, दादा भुसे, गुलाबराव पाटील, शंभुराज देसाई, भरत गोगवले, प्रताप सरनाईक, योगेश कदम, आशिष जौस्वाल, प्रकाश आबिटकर, कदाचित संजय राठोड, भरत गोगवलेंची माहिती और संजय शिरसाट को कॉल पहुंचा है।

महाराष्ट्र में महायुति की नई सरकार केसीएम देवेंद्र फडणवीस।
महाराष्ट्र में महायुति की नई सरकार केसीएम देवेंद्र फडणवीस।

महायुति  मंत्रिमंडल में शपथ के लिए कॉल रिसीव करने वाले विधायकों के बयान एकनजर में…

महायुति मंत्रिमंडल विस्तार में जगह मिलने के बाद भाजपा विधायक गिरीश महाजन ने कहा कि –‘सबसे पहले, मैं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, पार्टी प्रमुख जेपी जेपी नड्ड और मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस का आभार व्यक्त करता हूं।  मैं अभी फ्लाइट से नीचे उतरा हूं, और मुझे कॉल मिला और कहा गया कि आज होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार में मुझे शपथ लेनी है’।

दूसरी ओर, मंत्रिमंडल विस्तार से पहले पूर्व मंत्री और शिवसेना विधायक उदय सामंत ने कहा कि – ‘मुझे अभी तक कोई फोन नहीं आया है, लेकिन एकनाथ शिंदे जिन लोगों को जिम्मेदारी देंगे, उस जिम्मेदारी को अच्छे से निभाएंगे’।

मंत्रिमंडल विस्तार से पहले शिवसेना विधायक योगेश रामदास ने कहा कि -‘अगर मुझे मंत्रिमंडल में मौका दिया गया तो शिव सेना में सबसे युवा विधायक होने के नाते एकनाथ शिंदे का आभारी रहूंगा.मुझे महाराष्ट्र और कोंकण क्षेत्र के लोगों की सेवा करने देने के लिए मुझे जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी। मैं उसे अच्छे से निभाऊंगा’। 

RIMS Admission 2026 : रिम्स में MBBS की 250 सीटों पर...

RIMS Admission 2026 रांची: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में एमबीबीएस की 250 सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया शनिवार, 29 अगस्त से शुरू होगी। इनमें स्टेट कोटा...

Jairam Mahto Arrest: जयराम महतो पर बढ़ा पुलिस का दबाव, 5...

Jairam Mahto Arrest, धनबाद: बरवाअड्डा थाना प्रभारी के साथ कथित गाली-गलौज, धमकी और थाना कार्यालय में तोड़फोड़ के मामले ने अब तूल पकड़ लिया...

Nepal Flash Flood: बिहार सरकार ने काठमांडू में फंसे महाराष्ट्र के...

 नेपाल में फ्लैश फ्लड के कारण काठमांडू में फंसे महाराष्ट्र के करीब 100 तीर्थयात्रियों को बिहार सरकार ने सुरक्षित रेस्क्यू कर ट्रेन से महाराष्ट्र...