हेमंत मंत्रिमंडल विस्तार: विभागों के बंटवारे में कांग्रेस ने रखी अपनी मांग, सीएम को भेजा प्रस्ताव

रांची: झारखंड में हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल का विस्तार भले ही पूरा हो चुका हो, लेकिन विभागों के बंटवारे को लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा तय किए गए विभागीय बंटवारे का प्रस्ताव मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भेजा गया है।

कांग्रेस की ओर से राधाकृष्ण किशोर को वित्त, खाद्य आपूर्ति, योजना विकास और कॉमर्शियल टैक्स विभाग, दीपिका पांडेय सिंह को स्वास्थ्य और संसदीय कार्य विभाग, इरफान अंसारी को ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य और पंचायती राज विभाग, तथा शिल्पी नेहा तिर्की को कृषि-पशुपालन और आपदा प्रबंधन विभाग सौंपने की मांग की गई है।

यह पत्र कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के हस्ताक्षर के साथ सीएम सोरेन को भेजा गया है। अब यह देखना होगा कि मुख्यमंत्री इस प्रस्ताव पर क्या निर्णय लेते हैं और यह विभागीय बंटवारा कब तक पूरा होता है। विभागों के बंटवारे में सहमति न बनने से गठबंधन में खटपट की संभावना को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Giridih News: गिरिडीह में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, बिजली...

 गिरिडीह व्यवहार न्यायालय में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। बिजली वाद और वाहन दुर्घटना से जुड़े सुलहनीय मामलों का आपसी सहमति से...

India Post GDS Recruitment 2026: 25 हजार से ज्यादा पदों पर...

 India Post ने GDS भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। 25 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी। 10वीं पास उम्मीदवार 2 से...

Bank Strike: पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर बैंककर्मियों...

रांची में यूएफबीयू के आह्वान पर बैंककर्मियों ने प्रदर्शन किया। पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर 11 सितंबर से आंदोलन की चेतावनी...