Special Camp में लोगों को दी गई जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

विशेष कैम्प का आयोजन कर लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं से किया गया लाभान्वित। कैम्प में लोगों को दी गयी योजनाओं की जानकारी, समस्याओं का भी किया गया निराकरण। मझौलिया प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज-धोकराहा अवस्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय, शिकारपुर में विशेष कैम्प का हुआ आयोजन।

पश्चिम चंपारण: बेतिया जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय के निर्देश के आलोक में रविवार को मझौलिया प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज-धोकराहा अवस्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय शिकारपुर में विशेष कैम्प का आयोजन किया गया। विशेष कैम्प में सभी विभागों के अंतर्गत संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से आमजनों को आच्छादित/ जानकारी प्रदान करने एवं समस्याओं का निराकरण किया गया है।

1 237 22Scope News

कैम्प में शिक्षा, स्वास्थ्य, मनरेगा, राजस्व पशुपालन, आरटीपीएस, कृषि, महिला हेल्पलाइन, उद्योग विभाग, जिला अल्पसंख्यक कल्याण, आयुष्मान कार्ड, खाद्य आपूर्ति, बाल विकास परियोजनाओं आदि समस्याओं से संबंधित लोगों का समस्या का निपटारा किया गया। कैम्प में सुबह 10 बजे से अपनी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक काउंटर पर लोगों का तांता लगा रहा। अलग अलग विभागों के अलग अलग काउंटर लगाए गए थे। जिसमें सभी विभागों के अधिकारी मॉनिटरिंग कर रहे थे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    बेतिया के MJK College में शुरू की गई वार्षिक खेलकूद सह योगदान स्पोर्ट्स प्रतियोगिता

पश्चिम चंपारण से दीपक कुमार की रिपोर्ट

Special Camp Special Camp

Special Camp

Bihar Flood 2026: बिहार बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा...

Bihar Flood 2026, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में बाढ़ 2026 की स्थिति और इससे...

Bobby Kumar Asian Games 2026: बिहार के बॉबी कुमार ने रचा...

Bobby Kumar Asian Games 2026, पटना: एशियन गेम्स 2026 में सेपकटकरा की मेंस क्वाड्रेट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर उपलब्धि हासिल करने वाले बिहार...

Leshi Singh Electricity Schemes Review: पटना-नालंदा की बिजली योजनाओं पर लेशी...

Leshi Singh Electricity Schemes Review, पटना: भवन निर्माण विभाग की मंत्री श्रीमती लेशी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विश्वेश्वरैया भवन स्थित कार्यालय कक्ष...