Gaya के स्वामी रामाचार्य को अमेरिकी योगा यूनिवर्सिटी ने डॉक्टरेट से किया सम्मानित

गया: गया तीर्थ क्षेत्र के स्वामी रामाचार्य गुरु महाराज को योगा यूनिवर्सिटी ऑफ अमेरिका, फ्लोरिडा (USA) द्वारा डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें वैदिक धर्म के संरक्षण, धर्म जागृति, और शिक्षा के क्षेत्र में पिछले 50 वर्षों से किए जा रहे उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया गया। भव्य कार्यक्रम 14-15 दिसंबर 2024 को बेंगलुरु के डॉ बाबू राजेंद्र प्रसाद इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित ग्लोबल योगा समिट 2024 के दौरान संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन श्री अरुलू मल्लीगे पार्थसारथी गुरुजी ने किया। इसमें 50 से अधिक देशों के योग, वैदिक और कला जगत के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

विशेष रूप से विश्वभर के 11 लोगों को उनके क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए यह सम्मान दिया गया। उत्तर भारत से यह प्रतिष्ठित डॉक्टरेट अवार्ड केवल स्वामी रामाचार्य गुरु महाराज को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में 9000 से अधिक लोग उपस्थित थे, जो इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने। स्वामी रामाचार्य भगवान श्री गया गदाधर, श्री विष्णुपद और राघवेंद्र स्वामी के आशीर्वाद और सुबुधेंद्र तीर्थ स्वामी जी महाराज की कृपा से मगध क्षेत्र और उत्तर भारत में धर्म व शिक्षा के प्रचार-प्रसार के लिए विख्यात हैं। मंत्रालय वैदिक पाठशाला, गया तीर्थ के माध्यम से वे वैदिक शिक्षा और सनातन धर्म के प्रसार के लिए समर्पित हैं।

यह सम्मान मगध की धरती और गया क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। मंत्रालय वैदिक पाठशाला और क्षेत्रवासियों के लिए यह पल अद्वितीय रहा। यह उपलब्धि न केवल स्वामी जी की तपस्या का प्रमाण है, बल्कि सनातन संस्कृति की गूंज को वैश्विक मंच तक पहुंचाने का प्रतीक भी है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Caste Census में किया गया है घोटाला, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा….

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Gaya Gaya Gaya

Gaya

Highlights

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img