सलूजा गोल्ड के निदेशक अमरजीत सिंह सलूजा को मिली डॉक्टरेट की उपाधि

गिरिडीह : गिरिडीह के जाने-माने उद्योगपति और सलूजा गोल्ड टीएमटी के निदेशक अमरजीत सिंह सलूजा को थियोपैनि यूनिवर्सिटी, हाइटी ने इंडस्ट्रियल मैनेजमेंट के लिए डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया है. यह उपाधि उन्हें औधोगिक क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए दिया गया है. यूनिवर्सिटी के द्वारा हर साल पूरे देश भर के अलग-अलग क्षेत्रो में सर्वे के दौरान 35 लोगो का चयन किया जाता है, जिसमें गिरिडीह से एकमात्र उद्योगपति अमरजीत सिंह सलूजा को डॉक्टरेट की उपाधि के लिए चुना गया और उन्हें सम्मानित किया गया.

Capture333 22Scope News

उपाधि को प्राप्त करने के बाद अमरजीत सिंह सलूजा ने कहा कि मेरे लिए गौरव का दिन है. 5 दशक की कड़ी मेहनत का फल है कि डॉक्टरेट की उपाधि मिली है. अमरजीत सिंह सलूजा के बेटे और सलूजा ग्रुप के युवा निदेशक सतविंदर सिंह सलूजा ने कहा कि पिताजी लगभग 5 दशक से इस क्षेत्र में हैं. वे कड़ी मेहनत के बल पर इस मुकाम तक पहुंचे हैं. उनको डॉक्टरेट की उपाधि मिलने से हमलोगों का काफी मनोबल बढ़ा है.

रिपोर्ट : आशुतोष श्रीवास्तव

Bihar Women and Child Development Summit: पीएम मोदी की मौजूदगी में...

Bihar Women and Child Development Summit: महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों पर नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय विभागीय शिखर सम्मेलन शुक्रवार...

Bihar Cooperation Minister: धान खरीद और गोदाम निर्माण पर सख्ती, अधिकारियों...

Bihar Cooperation Minister: बिहार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने मगध और कोसी प्रमंडल के जिलों में विभागीय योजनाओं और गतिविधियों की समीक्षा...

Patna Pharma Raid: पटना में फार्मा कंपनी पर कार्रवाई, 10 दवाओं...

Patna Pharma Raid: बिहार की राजधानी पटना के कंकड़बाग स्थित सेलुलस फार्मा प्राइवेट लिमिटेड में राज्य औषधि नियंत्रक की टीम ने औचक निरीक्षण किया।...