Jamui Police ने लूटपाट मामले का किया खुलासा, जिसने दर्ज कराया मामला वह…

जमुई: रविवार को जमुई के झाझा में करीब एक लाख रूपये लूट का मामला सामने आया। लूट पाट का मामला सामने आते ही झाझा थाना की पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और छानबीन शुरू कर दी। मामले में पुलिस ने छानबीन के दौरान मामला दर्ज करवाने वाले युवक पर ही शक के आधार पर जब पूछताछ की तो उसने फर्जी लूटपाट की बात को स्वीकार कर लिया।

मामले में झाझा के एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि बूढीखार निवासी सुधीर मंडल ने रविवार को झाझा थाना में एक लाख दस हजार रूपये लूटे जाने का मामला दर्ज करवाया था। मामला दर्ज होते ही पुलिस ने तत्परता से जांच में जुट गई। पुलिस ने पीड़ित के बताये घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी की जांच की तो सीसीटीवी में कुछ भी नजर नहीं आया। तब पुलिस ने पीड़ित से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह रूपये एक दुकान में रख कर रूपये गबन के उद्देश्य से लूटपाट का मामला दर्ज करवाया था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर दुकान से रुपया भी बरामद कर लिया है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   Gaya के स्वामी रामाचार्य को अमेरिकी योगा यूनिवर्सिटी ने डॉक्टरेट से किया सम्मानित

जमुई से ब्रह्मदेव यादव की रिपोर्ट

Jamui Police Jamui Police

Jamui Police

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...