Chief Postmaster General पहुंचे भोजपुर, अधिकारियों को दिए कई निर्देश

भोजपुर: बिहार के Chief Postmaster General ने भोजपुर डाक प्रमंडल के वार्षिक निरीक्षण में प्रमंडलीय कार्यालय एवं आरा प्रधान डाकघर का दौरा किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने डाक सेवा जन सेवा पर विशेष बल दिया। उन्होंने अपने अधिकारियों और कर्मचारियों को डाक विभाग द्वारा प्रदत्त विभिन्न सेवाओं को आम जनता तक सुलभ तरीके से पहुँचाने के निर्देश दिये। आरा प्रधान डाकघर के दौरे के दौरान सभी कर्मचारियों को सभी प्रकार के लंबित कार्यों को ड्राइव चलाकर समाप्त करने का निर्देश भी दिया।

भोजपुर डाक प्रमंडल के सभी अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाबद्ध तरीके से व्यवसाय विकास के लिए समुचित दिशा-निर्देश भी दिए। अपने इस दौरे में उन्होंने NDC (नोडल डिलीवरी सेंटर) के नए भवन का उद्घाटन भी किया। NDC पार्सल वितरण करने के लिए डाक विभाग द्वारा की गई एक विशेष व्यवस्था है जिसमें शहरी क्षेत्र के पार्सल को इसके ग्राहकों तक त्वरित गति से पहुँचाने का कार्य किया जाता है। इस व्यवस्था में वर्त्तमान में आरा प्रधान डाकघर से तीन पोस्टमैन अपनी सेवाएँ दे रहे है।

इस केंद्र के माध्यम से पार्सल को अन्य प्रकार के डाकों से अलग रखते हुए विभाग अपने ग्राहकों को विशेष सेवा प्रदान कर रहा है जिसमें ग्राहकों के पार्सल को त्वरित गति से वितरित किया जा रहा है। प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से चीफ पोस्टमास्टर जनरल महोदय ने बताया कि डाक के वितरण को और बेहतर बनाने के लिए NDC की शुरुआत की गई है। वर्त्तमान में भोजपुर प्रमंडल ने सेम डे 93-98% की पार्सल सहित स्पीड पोस्ट की डिलीवरी करके डिलीवरी बेहतर प्रदर्शन किया है।

आज बिहार डिलीवरी परफॉरमेंस में देश में प्रथम स्थान पर है। NDC के माध्यम से आज डिलीवरी का प्रदर्शन 18% तक बेहतर हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि आज डाक विभाग 200 से ज्यादा सेवाएँ आम जनता को दे रहा है। वर्त्तमान में भारत सरकार द्वारा प्रदत सभी प्रकार की सेवाएँ जो आम जनता के लिए है उसका लाभ डाकघर के द्वारा दिया जा रहा है। वर्त्तमान में बिहार सर्किल द्वारा 0-5 वर्ष के बच्चों के आधार बनाने का कार्य एक अभियान की तरह चलाया जा रहा है। पोस्टमैन डिवाइस के द्वारा आधार बनाने का कार्य किया जा रहा है।

डाकघर द्वारा प्रदान की जानेवाली विभिन्न सेवाओं की जानकारी एवं उसके लाभ को आम जनता तक पहुँचाने के लिए उन्होंने अपने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विशेष निर्देश दिये। मौके पर डाक अधीक्षक पवन कुमार वर्मा सहित कई डाकर्मी और और डाक विभाग के सदस्य भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें-   ‘Jamui जलसा’ की तैयारी जोरों पर, प्रशासनिक अनुमति के बाद…

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

भोजपुर से नेहा की रिपोर्ट

Chief Postmaster General Chief Postmaster General Chief Postmaster General Chief Postmaster General

Chief Postmaster General

Saffrn

Trending News

मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने 8 दिवसीय ग्रीष्मकालीन चाक्षुष कला कार्यशाला-2026...

पटना : कला एवं संस्कृति विभाग बिहार सरकार के अंतर्गत बिहार ललित कला अकादमी द्वारा आयोजित आठ दिवसीय ग्रीष्मकालीन चाक्षुष कला कार्यशाला-2026 का आज...

Jharkhand Rajya Sabha Election 2026: BJP Candidate पर सस्पेंस बरकरार, जल्द...

झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 में भाजपा उम्मीदवार को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। पार्टी ने संभावित नामों की सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेज दी...

सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 13 एजेंडों पर लगी मुहर

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले कैबिनेट की बैठक संपन्न हो चुकी है। बैठक में दोनों उपमुख्यमंत्री...

चर्चित कुख्यात गोविंद शर्मा हत्याकांड : मुजफ्फरपुर पुलिस को मिली कामयाबी,...

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के चर्चित गोविंद शर्मा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नगर थाना क्षेत्र के आईकॉन टॉवर अपार्टमेंट में हुई...

तुरकौलिया जहरीली शराबकांड, पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार चल रहे 2...

मोतिहारी : मोतिहारी के चर्चित तुरकौलिया जहरीली शराबकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। फरार चल रहे दो स्प्रिट सप्लायरों के खिलाफ कुर्की...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img