यूपी विधानसभा को घेरने जा रहे कांग्रेसी गिरफ्तार, धक्कामुक्की में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बेहोश

डिजिटल डेस्क :  यूपी विधानसभा को घेरने जा रहे कांग्रेसी गिरफ्तार, धक्कामुक्की में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बेहोश। बुधवार को यूपी विधानसभा का घेराव करने के लिए लखनऊ जाने की तैयारी में लगे कांग्रेस नेताओं कोअलग-अलग जिलों में ही रोक लिया गया। वरिष्ठ नेताओं को नजरबंद कर दिया गया।

लखनऊ में पार्टी कार्यालय पर पहुंचे कांग्रेसियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और ईको गार्डेन में जाकर छोड़ दिया। साथ ही, जिन नेताओं ने भी विधान भवन पहुंचने का प्रयास किया पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया।

घेराव करने जा रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। धक्कामुक्की के दौरान वो कुछ देर के लिए बेहोश हो गए।

पूरे यूपी में कई जगहों पर हुई कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी…

विधानसभा के घेराव को लेकर कांग्रेसी नेता सुबह से लखनऊ के लिए चल पड़े लेकिन विभिन्न चेकपोस्ट पर पुलिस ने नेताओं की धरपकड़ कराई। विभिन्न थाना क्षेत्रों में कांग्रेसी नेताओं को घर से बाहर से ही पुलिस ने नजरबंद कर दिया।

लखनऊ से सटे रायबरेली शहर में नगर पालिका अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर को कोतवाली में नजरबंद किया गया। कांग्रेस के तिलक भवन कार्यालय पर ताला लटका रहा जबकि कुछ कांग्रेसी नेता एक दिन पहले ही लखनऊ के लिए निकल गए।

सीतापुर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्कर्ष अवस्थी को बुधवार को उनके घर पर ही नजरबंद किया गया है। उनके द्वारा कार्यकर्ताओ के साथ विधानसभा घेराव होने की आशंका है। मंगलवार देर रात लखनऊ जाते समय सिधौली पुलिस ने रास्ते मे रोका था।

बुधवार को यूपी में विधानसभा घेराव के लिए कूच के दौरान कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लेती पुलिस।
बुधवार को यूपी में विधानसभा घेराव के लिए कूच के दौरान कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लेती पुलिस।

 लखनऊ अयोध्या, बाराबंकी बहराइच हाईवे पर पुलिस की रही नाकेबंदी…

कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा विधानसभा का घेराव करने की घोषणा के बाद बुधवार सुबह से ही पुलिस सक्रिय हो गई। लखनऊ अयोध्या, बाराबंकी बहराइच हाईवे पर नाकेबंदी कर दी गई,  वहीं कांग्रेस पदाधिकारियों को उनके घर पर नजर बंद करने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

कंपनी बाग में कांग्रेस जिला अध्यक्ष मो. मोहसिन समेत कई लोग गिरफ्तार कर लिए गए। लखनऊ में विधानसभा घेराव को लेकर कांग्रेस कार्यालय की ओर जाने वाली सड़क को बन्द कर दिया गया। इसकी वजह से लाल बत्ती चौराहे से लोहिया पथ की ओर यातायात धीमी गति से चलता रहा।

बुधवार को यूपी में विधानसभा घेराव के लिए कूच के दौरान कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लेती पुलिस।
बुधवार को यूपी में विधानसभा घेराव के लिए कूच के दौरान कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लेती पुलिस।

विधानसभा घेराव के पहले पुलिस ने मध्य जोन महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ममता चौधरी को गिरफ्तार किया गया। उस दौरान मौके पर जमकर धक्कामुक्की हुई ।

कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा मोना को विधानसभा के गेट नंबर छह के पास से गिरफ्तार किया गया। कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि -‘…प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। किसानों की आवाज नहीं सुनी जा रही है। हम अपनी बात कहने के लिए विधानसभा आते हैं लेकिन प्रदर्शन नहीं करने दिया जा रहा है’।

बुधवार को यूपी में विधानसभा घेराव के लिए कूच के दौरान पुलिस से धक्कामुक्की के दौरान अजय राय।
बुधवार को यूपी में विधानसभा घेराव के लिए कूच के दौरान पुलिस से धक्कामुक्की के दौरान अजय राय।

गिरफ्तारी से पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा पर जमकर बोला हमला…

विधानसभा कूच के दौरान अपनी गिरफ्तारी से पहले यूपी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि – ‘भाजपा सरकार की नाकामी को देखते हुए विधान सभा घेराव का कार्यक्रम तय किया गया है। विभिन्न जिलों से हजारों कार्यकर्ता लखनऊ पहुंच चुके हैं। वे पुलिस प्रशासन के इस दमनकारी रवैया से पीछे नहीं हटेंगे।

बुधवार को यूपी में विधानसभा घेराव के लिए कूच के दौरान पुलिस से धक्कामुक्की के दौरान अजय राय।
बुधवार को यूपी में विधानसभा घेराव के लिए कूच के दौरान पुलिस से धक्कामुक्की के दौरान अजय राय।

…जैसे मोदी सरकार ने किसानों को रोकने के लिए कांटों की दीवार खड़ी की थी वैसे ही योगी सरकार ने विधानसभा घेरने जाने वाले कांग्रेसजनों की राहों पर कांटे बिछा दिए हैं। किंतु इस कायराना हरकत से हम डरने वाले नहीं हैं। ना ही ये कांटों वाले ऊंचे-ऊंचे बैरिकेड्स हमारे हौसले और हिम्मत को डिगा पाएंगे।

…हम इन कांटों को फूल समझकर अपने लक्ष्य की ओर बढ़ेंगे। हर हाल में हम विधानसभा का घेराव करके ही रहेंगे’।
 

Samrat Choudhary Durga Puja Visit: बदुआ नदी के तट पर बनेगा...

Samrat Choudhary Durga Puja Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को बांका जिले के तेलडीहा दुर्गा मंदिर और तारापुर के असरगंज स्थित...

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...