Varanasi Sets Tone : चुनावी नतीजों से बढ़ा कांग्रेस का हौसला, अजय राय बोले – कम अंतर से हार ही बड़ी नैतिक जीत

वाराणसी : Varanasi Sets Tone – चुनावी नतीजों से कांग्रेस का हौसला पूरे उत्तर प्रदेश में इतना बढ़ा है कि चुनाव से ऐन पहले पूरी तरह कमर कस कर उतरने में रही हिचकिचाहट पर उसे अब पछतावा है। उसे लगता है कि जरा और जोर लगाते तो नतीजे और भी ज्यादा चौंकाने वाले हो सकते थे। वाराणसी से पीएम नरेंद्र मोदी का आशातीत मार्जिन से न जीत पाना कांग्रेस और उसकी सहयोगी सपा को नई संजीवनी दे गया है। वाराणसी में अजय राय बोले कि कम अंतर से पीएम के खिलाफ उनकी हार ही कांग्रेस प्रत्याशी के नाते उनकी इस चुनाव नैतिक जीत है।

अजय राय बोले – काशीवासियों के विपुल जनसमर्थन का आजीवन ऋणी रहूंगा

लोकसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने काशी की जनता को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि काशी की जनता के बल पर सत्ता के शीर्ष दुर्ग के खिलाफ नैतिक जीत मिली। उन्होंने कहा कि सत्ता बल की धौंस और भारी धन बल दुरुपयोग के बाद भी काशी की महान जनता ने विपुल जन समर्थन का जितना आशीर्वाद कांग्रेस को दिया है, वह सत्ता के शीर्ष दुर्ग के खिलाफ मेरी नैतिक जीत है। बाबा विश्वनाथ की कृपा और शिवस्वरूप काशीवासियों से मिले इस प्रेम के लिए वह जीवन की अंतिम सांस तक ऋणी रहेंगे।

काशी जनता के प्यार पर अभिभूत अजय राय का वादा- उनके हर सुख दुख में साथ रहूंगा

अजय राय ने कहा कि अयोध्या में भाजपा की हार ने साबित कर दिया कि धार्मिक भावनाओं का राजनीतिक इस्तेमाल लोकतंत्र को अमान्य है। उन्होंने कहा कि काशी ने जिस तरह 10 लाख पार के दंभी नारे को औंधे मुंह गिराकर काशी ने मुझे भारी जनसमर्थन दिया, वह मेरी हार में भी जीत है। वह और इंडिया गठबंधन के दलों के उनके साथी इस लोकतांत्रिक युद्ध में निहत्थे पैदल थे। दूसरी ओर सत्ता की चकाचौंध एवं संसाधनों का सैलाब था। मंत्रियों से लेकर राज्यपालों तक की फौज उनके खिलाफ काशी में घर-घर घूम रही थी। धन एवं सत्ता शक्ति के जबर्दस्त निवेश के बावजूद संकीर्ण जीत पाने में शीर्ष सत्ता नायक के दांत काशी की जनता ने खट्टे कर दिए। इंडिया गठबंधन के दलों के जांबाज कार्यकर्ता साथियों के साथ वाराणसी की जनता ने यह चुनाव खुद को ही अजय राय मानकर लड़ा। उनके इस विश्वास का अजय राय ने खुद को ऋणी बताया और भावुक होकर कहा कि हर सुख-दुख में उनके साथ खड़ा रहूंगा।

अजय राय ने काशी की जनता को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि काशी की जनता के बल पर सत्ता के शीर्ष दुर्ग के खिलाफ नैतिक जीत मिली।
फाइल फोटो

अजय राय बोले – हम मां गंगा की विनम्र संतान, पीएम को पसीने छुड़वा दिया

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने आगे कहा कि हम मां गंगा की विनम्र संतान हैं और इस चुनाव में मां गंगा का संकेत साफ है कि काशी के सम्मान और हितों के विरुद्ध राजनीति काशी को गंवारा नहीं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में उत्तर प्रदेश में मिली कांग्रेस एवं सपा की जीत के साथ इंडिया गठबंधन की भारी सफलता से खुद को अभिभूत बताया और प्रदेश की जनता का हृदय से आभार व्यक्त किया।  अजय राय बोले कि उत्तर प्रदेश की जनता ने 4 लाख मतों से राहुल गांधी को जिताया। वाराणसी में भारी अपव्यय के बाद भी नरेंद्र मोदी को डेढ़ लाख वोटों से जीतने में पसीने छुड़ाकर यह सिद्ध कर दिया कि भारत मां की अपूर्व प्रदक्षिणा करने वाले राहुल गांधी नरेंद्र मोदी से बहुत बड़े जननायक हैं।

8 विधायक, 3 एमएलसी और 3 मंत्री वाराणसी से, फिर भी घटा पीएम मोदी के जीत का अंतर

वाराणसी में भारतीय जनता पार्टी के 8 विधायक, 3 एमएलसी और प्रदेश सरकार के 3 मंत्री हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष और मेयर भी भाजपा के ही हैं। इसके बावजूद इस बार के आम चुनाव में वाराणसी में मतदान का प्रतिशत घट गया। पीएम नरेंद्र मोदी और उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के अजय राय के बीच जीत का अंतर कम हो गया जबकि, इससे पहले वर्ष 2014 और 2019 के आम चुनाव में ऐसा नहीं था। इस नतीजे ने ऐसा चौंकाया है कि भाजपा के रणनीतिकार इस पर जल्द ही मंथन करने की तैयारी में हैं। मंथन में सामने आए निष्कर्ष से पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को अवगत कराया जाएगा जिसके आधार पर में संगठनात्मक स्तर पर भाजपा के काशी क्षेत्र में बदलाव देखने को मिलेगा।

चार राउंड तक आगे रहे थे अजय राय, फिर शुरू हुई थी पीएम मोदी की बढ़त

पीएम नरेंद्र मोदी के वाराणसी से आशातीत मार्जिन से न जीतने से भाजपा के रणनीतिकारों को हिलाकर रख दिया है। लगातार विश्लेषण जारी है। पीएम मोदी कांग्रेस के अजय राय को 1 लाख 52 हजार 513 वोटों से हरा पाए। मतगणना शुरू होने पर पहले चार राउंड तक कांग्रेस के अजय राय आगे रहे और पांचवें राउंड से पीएम मोदी को बढ़त मिली। पहले राउंड में कांग्रेस के अजय राय 6223 वोटों से आगे रहे। दूसरे राउंड में वह 4998 वोटों से आगे तीसरे राउंड में 4089 वोटों से आगे रहे। चौथे राउंड में अजय राय 1628 से आगे रहे। पांचवें राउंड में नरेद्र मोदी को 436 वोटों की बढ़त बनाई जो अंत तक बनी रही।

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...