Bokaro Kidnapping : पिस्टल दिखाकर जबरदस्ती उठा ले गए थे अपराधी, रिहा…

Bokaro Kidnapping : बोकारो पुलिस ने अपहरण मामले का 6 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। पुलिस के दबिश के बाद अपहरणकर्ता ने अपहृत अविनाश कुमार को मुक्त कर दिया जबकि जिस गाड़ी से अपहरण किया गया था पुलिस ने उसे भी नया मोड़ के कुमार पेट्रोल पंप के समीप से लावारिस हालत में बरामद कर लिया है।

ये भी पढ़ें- Chatra Murder : सिगरेट मांगी और महिला के मुंह में मार दी गोली, मौत… 

Best GPS in India

Bokaro Kidnapping : 4 घंटे तक बंद कमरे मे बंधक बनाकर किया पिटाई

अपहृत युवक अविनाश कुमार के मुताबिक उन्हें जबरन गाड़ी से पिस्टल दिखाकर जबरदस्ती उठा लिया गया था तथा एक कमरे मे बंद कर मारपीट की गई। उसके दाँत भी तोड़ उससे बकाया रूपये की मांग की जा रही थी। उन्होंने बताया कि घटना तब घटी जब हम अपने तेलगाड़िया स्थित जमीन से वापस कार से लौट रहे थे।

Bokaro Kidnapping : दो लोगों से पुलिस कर रही है पूछताछ

तभी पश्चिम बंगाल के नंबर वाली एक गाड़ी से मेरे गाड़ी को ओवरटेक कर हमें उस गाड़ी से घसीटकर अपहरणकर्ताओ ने अपनी गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद ले जाकर एक कमरे में बंद कर दिया गया। बंद कमरे में मेरे साथ मारपीट कर पैसे मांगे जा रहे थे। पुलिसिया दवाब के कारण देर शाम को उन्हें मुक्त कर दिया गया।

Best GPS in Jharkhand

ये भी पढ़ें- Bokaro : अज्ञात महिला का शव मिलने से मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस… 

वहीं चीरा चास के थाना प्रभारी चन्दन कुमार दुबे ने बताया कि अपहृत व्यक्ति बरामद कर लिये गए हैं। मामले में दो लोगों को बुलाकर पूछताछ की जा रही है। अबतक पता यही चला है कि घटना आपसी लेनदेन का है, वैसे इसकी जांच की जा रही है। मालूम हो कि यह घटना बुधवार की सुबह की है, घटना से बोकारो पुलिस दिन भर हलकान रही।

बोकारो से चुमन कुमार की रिपोर्ट—

Bihar Police: प्रीता वर्मा ने संभाला प्रभारी DGP का पद, कानून...

Bihar Police, पटना: बिहार पुलिस की कमान फिलहाल वरिष्ठ IPS अधिकारी प्रीता वर्मा के हाथों में है। 1991 बैच की IPS अधिकारी प्रीता वर्मा...

Bihar Flood Relief: केंद्र से बिहार को अधिकतम सहयोग का आश्वासन,...

बिहार में बाढ़ से करीब 15 जिलों के 88 प्रखंड और 50 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। केंद्र ने राहत, आवास, बीज और किसानों...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सह ग्रामीण विकास...