Patna Police: सावधान! अगर किया है कोई कांड तो कभी भी हो सकते हैं गिरफ्तार

पटना: पटना की पुलिस अपराध नियंत्रण के लिए लगातार काम कर रही है। खास कर एडीजी लॉ एंड ऑर्डर के पद पर आईपीएस कुंदन कृष्णन और डीजीपी विनय कुमार के पदभार ग्रहण करते ही पटना समेत पूरे राज्य की पुलिस अब सख्ती से कार्रवाई करने में जुट गई है। इसी कड़ी में पटना पुलिस ने बीते 24 घंटे में विभिन्न मामलों के 94 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पटना पुलिस ने हत्या मामले में 6, महिला उत्पीड़न, एससी-एसटी, बलात्कार के मामले में एक एक, विभिन्न मामलों में 45, शराब कारोबार मामले में 11, शराब पीने के आरोप में 19 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने करीब 440 लीटर विदेशी शराब, करीब 401 लीटर देशी शराब, तीन हथियार, 14 जिंदा कारतूस, पांच वाहन, एक मोबाइल और 11 लाख 39 हजार रूपये नकद भी बरामद किया है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Nitish Kumar ने दलितों और पिछड़ों के लिए जो किया आप सोच भी नहीं सकते, जदयू ने अरविंद केजरीवाल को…

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Patna Police Patna Police
Patna Police

Garhwa Sadar Hospital: रात में स्टोर रूम में GNM और पारा...

Garhwa Sadar Hospital: सदर अस्पताल के स्टोर रूम में 25 सितंबर की रात एक जीएनएम और पारा शिक्षक की मौजूदगी को लेकर विवाद सामने...

JSSC Teacher Merit List: संशोधित स्टेट वाइज मेरिट लिस्ट कमीशन को...

 झारखंड स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक परीक्षा की संशोधित स्टेट वाइज मेरिट लिस्ट जेएसएससी ने फैक्ट फाइंडिंग कमीशन को सौंप दी। 4 अक्टूबर से रोज सुनवाई...

Pitru Paksha 2026: 27 सितंबर से शुरू होगा पितृपक्ष, 10 अक्टूबर...

पितृपक्ष 2026 की शुरुआत 27 सितंबर से होगी। 15 दिनों तक श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान होंगे। 10 अक्टूबर को अमावस्या के साथ पितृपक्ष समाप्त...