Advertisment

Nitish Kumar ने दलितों और पिछड़ों के लिए जो किया आप सोच भी नहीं सकते, जदयू ने अरविंद केजरीवाल को…

पटना: बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर पर गृह मंत्री अमित शाह के बयान के बाद पूरे देश में सियासी माहौल गर्म है। कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष अमित शाह के विरुद्ध एकजुट हो कर विरोध कर रहा है। इसी कड़ी में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिख कर अमित शाह के बयान पर विरोध दर्ज कराने की अपील की थी।

अरविंद केजरीवाल के पत्र के बाद अब जदयू ने अरविंद केजरीवाल पर पलटवार किया है। जदयू के राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को लिखा आपका पत्र मैंने पढ़ा। आपकी असली पीड़ा मैं समझ सकता हूं। आपका दर्द यह है कि उस दिन सदन में माननीय गृह मंत्री अमित शाह जी आपके गठबंधन के नेता, उनकी पार्टी और उनके परिवार की कलई खोल रहे थे।… कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं ने बाबा साहब के साथ जो दुर्व्यवहार किया, वह अक्षम्य है।…

हमारे नेता, बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने बाबा साहब के पदचिह्नों पर चलते हुए बिहार में दलितों और पिछड़ों के लिए जो किया है, आप और आपके गठबंधन के नेता उसे करने की कल्पना भी नहीं कर सकते।… मेरा आग्रह है कि देश की प्रगति के प्रति दुराग्रह छोड़िए और सकारात्मक सोच रखिए। इस देश का संविधान बहुत मजबूत है। बता दें कि इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम एक पत्र लिख कर एक्स पर  पोस्ट कर लिखा था कि बीजेपी ने संसद में बाबा साहेब का अपमान किया है। लोगों को लगता है कि बाबा साहेब को चाहने वाले बीजेपी का समर्थन नहीं कर सकते। आप भी इस पर विचार करें।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    चोरी की Bike से शराब कारोबारी करते हैं होम डिलीवरी, पटना पुलिस ने….

Nitish Kumar Nitish Kumar Nitish Kumar
Nitish Kumar Nitish Kumar

Pahari Mandir First Somwari 2026: पहाड़ी मंदिर में अरघा से होगा...

Pahari Mandir First Somwari 2026: सावन के पवित्र महीने के पहले सोमवार के लिए राजधानी के मशहूर पहाड़ी मंदिर में ज़ोर-शोर से तैयारियां पूरी कर...

LPG Cylinder Price: रांची में 209 रुपये सस्ता हुआ कमर्शियल गैस...

LPG Cylinder Price: अगस्त की शुरुआत के साथ ही, सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। 1 अगस्त से रांची समेत...

JPSC Students Protest: JPSC परीक्षा रद्द करने की मांग पर छात्रों...

JPSC Students Protest: झारखंड की राजधानी रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में JPSC उम्मीदवारों का विरोध प्रदर्शन शनिवार को और तेज़ हो गया।...