Patna Police की सख्ती, 24 घंटे में दबोचे गए 61, ठंड को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है सुदृढ़

पटना: राजधानी पटना में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पटना पुलिस अपनी कमर पूरी तरह से कस चुकी है। पटना पुलिस ने बीते 24 घंटों में विभिन्न मामलों के 61 आरोपियों को पकड़ कर सलाखों के पीछे भेज दिया। मामले में पटना के एसएसपी ने बताया कि बीते 24 घंटे में पटना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जिसमें पुलिस ने विभिन्न मामलों के कुल 61 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

विशेष अभियान में पुलिस ने 377 लीटर विदेशी शराब और 182 लीटर देशी शराब भी बरामद किया। साथ ही चार खोखा, 6 मोबाइल, 3 वाहन भी जब्त किया गया। विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने डकैती मामले में दो, हत्या के प्रयास मामले के 8 आरोपी, दहेज़ मामले के दो, अन्य मामलों में 25 जबकि अवैध शराब कारोबार करने के आरोप में 10 जबकि शराब पीने के आरोप में 14 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

ठंड के दस्तक देते ही पटना पुलिस पूरी तरह से सजग हो गई है और अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए हर तरह की तैयारी कर ली है। मामले में पटना सिटी सेंट्रल एसपी स्वीटी शेहरावत ने बताया कि अक्सर ठंड के मौसम में रात में अपराधी आपराधिक वारदात को अंजाम दे कर कुहासे का फायदा उठा कर आसानी से भाग जाते हैं। इसको लेकर पुलिस गस्ती की व्यवस्था सुदृढ़ की जा रही है। पुलिस गलियों में भी नजर रखेगी और देर रात सड़क पर घुमने वाले लोगों से पूछताछ भी करेगी। इसके साथ ही एटीएम समेत अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की निगरानी पर भी विशेष बल दिया जायेगा।

https://www.youtube.com/@22scopebihar

यह भी पढ़ें-   2025 Election में निर्णायक रहेगी नारी, आधी आबादी किस पर पड़ेगी भारी

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट
Patna Police Patna Police Patna Police

Patna Police

Highlights

Saffrn

Trending News

Hemant Soren Land Scam Case: 8.86 एकड़ जमीन घोटाले में हेमंत...

 बड़गाई की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बड़ा झटका लगा है। पीएमएलए कोर्ट ने...

Cyber Fraud Alert: रांची में निवेश, पॉलिसी और विदेश नौकरी के...

रांची में साइबर अपराधियों ने शेयर मार्केट निवेश, पॉलिसी और अमेरिका में नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लोगों से 11 लाख रुपये से...

Hearing Update: होटवार जेल गर्भवती बंदी मामले में हाईकोर्ट सख्त, सरकार...

होटवार जेल में महिला बंदी के गर्भवती होने के मामले पर झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के जवाब पर नाराजगी जताई। मेडिकल बोर्ड की...

Jharkhand Sand Crisis: 10 जून से बालू उठाव पर NGT की...

 झारखंड में 10 जून से एनजीटी की रोक के बीच केवल 14 बालू घाटों से वैध निकासी शुरू हो सकी है। मॉनसून के दौरान...

Jharkhand Weather Update: 17 जून तक मॉनसून की दस्तक के आसार,...

झारखंड में 17 जून तक मॉनसून के प्रवेश की संभावना है। 12 जून से कई जिलों में तेज हवा, वज्रपात और बारिश को लेकर...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img