Jharkhand Yellow Alert : घने कोहरे की चपेट में झारखंड

रांची: Jharkhand Yellow Alert – झारखंड के विभिन्न जिलों में शुक्रवार को घना कोहरा छाने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने राजधानी रांची समेत 17 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। प्रभावित जिलों में रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो, खूंटी, देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, धनबाद, गिरिडीह, साहिबगंज, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां शामिल हैं।कोहरे के कारण कई इलाकों में दृश्यता एक मीटर से भी कम हो गई, जिससे सड़कों और ट्रेनों की रफ्तार प्रभावित हुई।

Jharkhand Yellow Alert :

शुक्रवार सुबह मैक्लुस्कीगंज समेत अन्य इलाकों में घने कोहरे के कारण राहगीरों और स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दिन के 10 बजे तक कोहरा छंटा।मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बन रहे लो डिप्रेशन क्षेत्र के कारण राज्य में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और कहीं-कहीं हल्की या मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

Best GPS in Jharkhand

Jharkhand Yellow Alert :

अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की उम्मीद है। हालांकि, अगले चार दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।राज्य में बीते 24 घंटों में मौसम शुष्क बना रहा। अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस सरायकेला में, जबकि न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस नामकुम में दर्ज किया गया। मैक्लुस्कीगंज में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।मौसम विभाग ने जनता से सतर्क रहने और यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...