Jharkhand Weather Alert: ठंड बढ़ी, 11 जिलों में Cold Wave का Yellow Alert जारी

झारखंड में ठंड बढ़ी, 11 जिलों में मौसम विभाग ने शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। अगले 36 घंटे तक राहत नहीं मिलेगी, लोगों को सावधानी की सलाह।


Jharkhand Weather Alert रांची: झारखंड में ठंड का असर तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के 11 जिलों में शीतलहर का Yellow Alert जारी किया है। अगले 36 घंटे तक लोगों को ठंड से कोई राहत मिलने की संभावना नहीं है। राजधानी रांची सहित गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, बोकारो और रामगढ़ में तापमान सामान्य से कम दर्ज किया जा रहा है।

Jharkhand Weather Alert:  गुमला में सबसे ज्यादा ठंड

मौसम केंद्र रांची के उपनिदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में सबसे कम तापमान गुमला में 5.7 डिग्री सेल्सियस और सबसे अधिक तापमान गोड्डा में 29.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। पिछले 24 घंटों में मौसम शुष्क रहा और पश्चिमी व मध्य क्षेत्रों में शीतलहर का प्रभाव तेज रहा।


Key Highlights

  • झारखंड Weather Update: 11 जिलों में शीतलहर की चेतावनी

  • गुमला में सबसे कम तापमान 5.7°C, गोड्डा में अधिकतम तापमान 29.1°C

  • अगले 36 घंटे तक Cold Wave से राहत की उम्मीद नहीं

  • रांची, गढ़वा, बोकारो, पलामू, खूंटी समेत कई जिलों में Yellow Alert

  • बुजुर्गों, बच्चों और पशुओं की सुरक्षा को लेकर एडवाइजरी जारी


Jharkhand Weather Alert:  रांची में तापमान सामान्य से नीचे

राजधानी रांची में शुक्रवार को अधिकतम तापमान मामूली बढ़कर 23.6°C पहुंचा, लेकिन यह अभी भी सामान्य से कम है। न्यूनतम तापमान घटकर 10.2°C दर्ज हुआ, जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम है। शनिवार सुबह धुंध और कोहरा छाए रहने की संभावना है।

Jharkhand Weather Alert:  अगले 36 घंटे तक राहत नहीं

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 36 घंटे तक ठंड और बढ़ेगी। राज्य के तापमान में दो डिग्री और गिरावट की संभावना है। इसके बाद तीन दिनों में तापमान में धीरे-धीरे सामान्य स्तर पर वापसी होगी। सुबह कोहरा और शाम में ठंडी हवा का असर जारी रहेगा।

Jharkhand Weather Alert: मौसम विभाग की सलाह

लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को ठंड से बचाने के उपाय करने की सलाह दी गई है। पशुपालकों से कहा गया है कि मवेशियों को गर्म कपड़ों से ढककर रखें और रात में अलाव या हीटर जैसी व्यवस्था करें।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

167,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
685,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img